INDVsNZ : 'हिटमैन' रोहित शर्मा के इन आंकड़ों से परेशान हो सकती है टीम इंडिया
नई दिल्ली। कंगारूओं को उनके घर में हराने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। यहां भी भारत के पास हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे लेकिन भारत जीत का प्रबल दावेदार है। हालांकि अपने घर में कीवी टीम बहुत मजबूत है और ऑस्ट्रलिया की अपेक्षा कहीं ज्यादा संतुलित है। उसके पास रॉस टेलर और केन विलियम्सन जैसे दिग्गज हैं तो गेंदबाजी में भी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। यह पांच मैचों की सीरीज है। पहला मैच नेपियर में 23 जनवरी को खेला जाएगा। इस सीरीज में एक बार से भारतीय टॉप आर्डर पर सभी की नजरें होंगी। रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली जैसे धुरंधरों से बनने वाले इस टॉप आर्डर में भारत के लिए एक आंकड़ा चिंताजनक स्थिति पैदा करता है।

कीवियों के खिलाफ 'हिटमैन' के साधारण आंकड़ें
यह आंकड़ा है भारतीय त्रिमूर्ति के सबसे मजबूत स्तंभ रोहित शर्मा का। रोहित ने अपने पहले न्यूजीलैंड दौरे का आगाज 2009 में किया था। उसके बाद से यह 'हिटमैन' पांच बार कीवी टीम से भिड़ चुका है। तीन बार घर में और दो बार घर से बाहर। इस दौरान रोहित ने 16 पारियां खेली हैं और केवल 35 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 533 रन बनाए हैं। यह आंकड़े किसी औसत किस्म के बल्लेबाज के लिए तो ठीक हैं लेकिन रोहित शर्मा जैसे 'हिटमैन' के लिए ये साधारण आंकड़ें कहें जाएंगे। इतना ही नहीं यह रोहित का किसी अंतराष्ट्रीय टीम के खिलाफ दूसरा सबसे कम वनडे औसत है।
INDVs NZ : कौन जीतेगा सीरीज, इस दिग्गज ने पहले ही कर दी 'भविष्यवाणी'

टिम साउथी के खिलाफ रोहित की कमजोरी-
बता दें कि रोहित का सबसे कम बल्लेबाजी औसत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है जो कि करीब 28 का है। इसके अलावा रोहित ने जो न्यूजीलैंड के खिलाफ दो सीरीज खेली हैं उनमें 8 पारियों में 38.28 की औसत से कुल 268 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। यह बांग्लादेश (30.39) और दक्षिण अफ्रीका (19.69) के बाद रोहित का सबसे कमतर प्रदर्शन है। इन विरोधी आंकड़ों के बीच रोहित के सामने कीवी तेज गेंदबाज टिम साउथी की गेंदों की धार को कुंद करने की भी जिम्मेदारी होगी। क्योंकि दाएं हाथ का यह अनुभवी गेंदबाज रोहित को 2010 के बाद से पांच बार आउट कर चुका है। जबकि इस दौरान रोहित साउथी की गेंदों पर 98 रन ही बना सके हैं जबकि उन्होंने 69.50 के स्ट्राइक रेट से 141 गेंदे खेली है।
ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग जारी, विराट कोहली और भारतीय टीम टॉप पर बरकरार

रोहित की हालिया फार्म शानदार-
जहां तक रोहित की हालिया फार्म की बात है तो वे शानदार फार्म में है। हाल में सम्पन्न हुई ऑस्टेलियाई सीरीज में रोहित ने तीन मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 185 रन बनाए थे। इसमें सिडनी वनडे में खेली गई उनकी धमाकेदार शतकीय पारी भी शामिल है। इसके अलावा साल 2018 में भी रोहित कप्तान विराट कोहली के बाद ऐसे केवल दूसरे खिलाड़ी रहे थे जिसने एक हजार वनडे रन एक साल में पूरे किए थे। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत भी शानदार 73.57 का रहा। जबकि उनका स्ट्राइक रेट भी जबरदस्त रहा जो 100 के पास था। रोहित ने 2018 में पांच शतकीय और 3 अर्धशतकीय पारियां खेली। वो इस साल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
