For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से बने ये 3 बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शानदार टेस्ट सीरीज का समापन हो चुका है। भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने के साथ ही इतिहास रचा है। 71 साल में भारत की ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बने। उनमें से खासकर तीन रिकॉर्ड काफी बड़े रहे जो इस प्रकार हैं। ये सभी रिकॉर्ड टीमों के हिसाब से बने हैं जो भारत की जीत की महत्ता को और करीब से दिखाते हैं।

'SENA'देशों में भारत को मिली जीत-

'SENA'देशों में भारत को मिली जीत-

SENA यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया। भारत ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी जमीन पर पहली टेस्ट सीरीज जीत हासिल की हो, लेकिन 'SENA'के बाकी देशों के खिलाफ भारत को जीत मिल चुकी है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1967/68 में 3-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी। जबकि इंग्लैड को 1971, 1986 और 2007 में क्रमशः 1-0, 2-0 और 1-0 से हराया था। इसके बाद भारत ने दोबारा न्यूजीलैंड को उसकी जमीन पर 2008-09 में हराया।

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर मिचेल जॉनसन से लेकर ग्लेन मैक्ग्रा तक किसने क्या कहा

विराट कोहली की कप्तानी में घर के बाहर जीत

विराट कोहली की कप्तानी में घर के बाहर जीत

कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 2015 में 2-1 से हराया था। फिर वेस्टइंडीज को 2016 में 2-0 से हराया। उसके बाद लंका को दोबारा 2017 में 3-0 से हराया। इसके बाद भारत को यह ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत मिली है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद क्या कहा

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीमें-

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीमें-

इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक सबसे ज्यादा 13 बार टेस्ट सीरीज जीती हैं। दोनों ही टीमें एक दूसरे की कट्टर प्रतिद्वंदी मानी जाती है। इसके बाद वेस्टइंडीज (1979/80, 1984/85, 1988/89 & 1992/93) का नंबर आता है। ये वो समय था जब विंडीज की टीम टॉप पर होती थी। न्यूजीलैंड ने भी 1985-86 में एक बार ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की है। जबकि दक्षिण अफ्रीका का भी कंगारूओं की जमीन पर अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। द. अफ्रीका ने (2008/09, 2012/13, 2016/17) ने जीत हासिल की थी। इसके बाद भारत की इस जीत का नंबर आता है।

VIDEO: ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने किया विक्टरी डांस, पंत ने पुजारा को जबरदस्ती नचाया

Story first published: Monday, January 7, 2019, 19:27 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+