तो इस वजह से जसप्रीत बुमराह की नहीं हुई मैदान पर वापसी, सामने आया असली कारण
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे के बाद पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से जूझ रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आखिरकार भारतीय टीम में वापसी हो गई है। जसप्रीत बुमराह को 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिये टीम में शामिल किया है। हालांकि फैन्स के पास इस सीरीज से पहले बुमराह को मैदान पर एक बार फिर लाइव एक्शन में देखने का मौका था लेकिन ऐसा हो न सका।
दरअसल जसप्रीत बुमराह को घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में गुजरात की टीम में शामिल किया गया था। उन्हें केरल के खिलाफ ग्रुप ए के मैच मैच में खेलने के लिये कहा गया था लेकिन अंत समय पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के हस्तक्षेप के बाद रणजी खेलने से मना कर दिया गया।
और पढ़ें: ICC रैंकिंग पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, जानें क्योंं कहा- कचड़ा है यह सिस्टम
अब इस फैसले के पीछे का मुख्य कारण सामने आया है। चोट से उबरने के बाद वापसी की कोशिश में जुटे जसप्रीत बुमराह के मैच न खेल पाने के पीछे मुख्य कारण टीम को मिले दिशा निर्देश दे। दरअसल जसप्रीत बुमराह को मैच में खिलाने के साथ ही यह भी निर्देश दिया गया था कि वह सिर्फ 12 ओवर प्रति दिन गेंदबाजी करेंगे। जिसके बाद गुजरात टीम ने इस बारे में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह से इस बारे में बात की।
गुजरात टीम के मैनेजमेंट ने सूचित किया कि उन्हें भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ की ओर से अनधिकृत दिशा निर्देश दिये हैं कि जसप्रीत बुमराह आठ से नौ ओवर से अधिक नहीं फेकेंगे। जिसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष ने तय किया कि जसप्रीत बुमराह रणजी नहीं खेलकर सीधे श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच खेलेंगे।
और पढ़ें: कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं होगा बांग्लादेश में एशियाई इलेवन का हिस्सा: BCCI
भले ही जसप्रीत बुमराह गुजरात की ओर से केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का यह मैच नहीं खेल सके लेकिन पहले दिन गुजरात के गेंदबाजों ने दम दिखाया। मैच के पहले ही दिन यहां पर 20 विकेट गिरे। गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन सिर्फ 127 रन पर आउट हो गई। वहीं गेंदबाजी करने उतरी गुजरात ने केरल की टीम को 70 रन पर ऑल आउट कर दिया।
और पढ़ें: Year Ender: जानें कौन हैं दशक के 5 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप पर है यह भारतीय
गुजरात के लिये रूस कलारिया ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट हासिल किये। सफेद बॉल क्रिकेट में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह को लाल बॉल से खेलने के लिये अब न्यूजीलैंड दौरे का इंतजार करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
