For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस जबरदस्त कंगारू बल्लेबाज में सचिन तेंदुलकर ने बताई अपनी झलक

नई दिल्ली: दिग्गज सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए देखकर कभी महानतम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर डॉन ब्रैडमेन ने कहा था यह खिलाड़ी उनको उनके खेल की याद दिलाता है। ये बात 90 के दशक की है जिसमें सचिन सर्वश्रेष्ठ तत्कालीन बल्लेबाज के तौर पर उभरे थे।

अब मास्टर ब्लास्टर ने एक कंगारू बल्लेबाज को देखकर कहा है कि यह ऑस्ट्रेलिया उनको उनके खेल की याद दिला रहा है। यह कंगारू खिलाड़ी और हैं- मारनस लाबुशेन

महान सचिन को याद आए अपनी बैटिंग के दिन-

महान सचिन को याद आए अपनी बैटिंग के दिन-

लाबुशेन को जबरदस्त ऊंचा दर्जा देते हुए उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज को देखकर उनको अपनी याद आती है। पिछले साल के एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में मौका मिलने के बाद से लाबुशेन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वैसे तो लाबुशेन ने 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन आखिरकार जब स्टीव स्मिथ को चोट लगी, तब उन्होंने मौका मिलने के बाद एशेज में अपनी योग्यता साबित की।

बुशफायर मैच में ब्रायन लारा को इस नंबर पर बैटिंग कराना चाहते हैं पोंटिंग

मार्नस लाबुशेन- एक बेमिसाल युवा खिलाड़ी

मार्नस लाबुशेन- एक बेमिसाल युवा खिलाड़ी

इंग्लैंड में उनके चार अर्द्धशतकों ने यह स्पष्ट कर दिया कि दाएं हाथ के बल्लेबाज एक विशेष प्रतिभा थे। उन्होंने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाया। टेस्ट सीजन में ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में उभरने के साथ युवा खिलाड़ी ने अपने शानदार साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की तरह खेल दिखाया है।

घरेलू सत्र के दौरान, जिसमें पांच टेस्ट थे, लाबुशेन ने 4 शतक की मदद से 896 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें करियर के सर्वश्रेष्ठ 215 भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तब सभी मैच जीते थे। उन प्रदर्शनों ने उन्हें भारत के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय टीम में प्रवेश करने में भी मदद की, जहां उन्होंने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में भी प्रभावित किया। उन्होंने जिन दो पारियों में बल्लेबाजी की, उनमें 46 और 54 की पारियां खेलीं।

क्या बोले सचिन-

क्या बोले सचिन-

सचिन तेंदुलकर ने युवा खिलाड़ी की प्रशंसा की। उन्होंने लाबुशेन के फुटवर्क को अविश्वसनीय कहा।

तेंदुलकर ने शुक्रवार को SCG में कहा, "उनका फुटवर्क अविश्वसनीय था, इसलिए मैं कहूंगा कि वो एक विशेष खिलाड़ी होगा।"

वर्ल्ड XI के खिलाफ T20 में ये 4 बांग्लादेशी खिलाड़ी होंगे एशिया XI का हिस्सा

'दिमागी तौर पर बेहद मजबूत खिलाड़ी'

'दिमागी तौर पर बेहद मजबूत खिलाड़ी'

"मैंने देखा कि मार्नस को जोफ्रा आर्चर की दूसरी ही गेंद हिट (हेलमेट पर) हो गई थी लेकिन 15 मिनट में मैंने कहा कि यह खिलाड़ी विशेष दिखता है, उसके बारे में कुछ खास है। उनका फुटवर्क सटीक था और फुटवर्क शारीरिक नहीं है, यह मानसिक है। यदि आप अपने दिमाग में सकारात्मक सोच नहीं रखते हैं, तो आपके पैर नहीं चलते हैं। इसलिए मुझे स्पष्ट रूप से संकेत मिला कि यह आदमी मानसिक रूप से मजबूत है, "तेंदुलकर ने फॉक्स स्पोर्ट्स के हवाले से कहा था।

तेंदुलकर इस समय एक चैरिटी मैच बुशफायर क्रिकेट बैश के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं, जो इस सप्ताह होगा। तेंदुलकर खिलाड़ी के रूप में मैदान में नहीं उतरेंगे और रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाली टीम की कोचिंग करेंगे।

Story first published: Friday, February 7, 2020, 12:07 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+