ईशांत शर्मा ने बताया, धीमी गेंदबाजी करने पर जसप्रीत बुमराह कैसे करते हैं उनकी स्लेजिंग
नई दिल्ली। ईशांत अपने अनुभव के साथ आज की तारीख में भारत के अभिन्न टेस्ट गेंदबाज बन चुके हैं। लंबे कद के इस तेज गेंदबाज ने भारतीय क्रिकेट में एक दशक से भी ज्यादा का समय बिता दिया है और इस समय भी देश के मौजूदा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की फेहरिस्त में उनका नाम आता है। केवल 19 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले इस गेंदबाज ने अब तक 90 टेस्ट, 80 ODI और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

जहीर के जूते पहनकर किया था ईशांत ने डेब्यू-
इस दौरान उन्होंने 267 टेस्ट विकेट भी अपने नाम किए हैं जो किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज का टेस्ट क्रिकेट में तीसरा बेस्ट प्रदर्शन है। एक वेब शो (Breakfast with Champions) में बात करते हुए शर्मा ने टीम इंडिया में बिताए अपने कुछ मजेदार किस्से बताए हैं। शर्मा ने बताया कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू जहीर खान के जूते पहनकर किया था क्योंकि उनकी किट यात्रा के दौरान ही गुम हो गई थी।

'इंजन' गर्म करने को बोलते हैं बुमराह-
इसके साथ ही उन्होंने बताया, 'हम सब तेज गेंदबाज एक साथ खाना खाते हैं। इनमें मैं, भुवनेश्वर, शमी और उमेश यादव शामिल हैं। बुमराह थोड़ी एकाकी प्रवृत्ति के हैं और जल्दी से अपने कमरे में किसी और को घुसने नहीं देते हैं। मैं जब भी मैच में धीमी गेंदबाजी करता हूं तो वो मुझे मैच में काफी छेड़ता है और कहता है कि चलो अपना इंजन गर्म करो।'
IPL 2019 के अपने अंतिम लीग मैच में युजवेंद्र चहल ने खास रिकॉर्ड बनाकर ली विदाई

जब ईशांत ने बुमराह को बताई अपनी स्पीड 150Km/H
ईशांत ने बुमराह और अपना एक किस्सा भी शेयर करते हुए कहा कि यह भारत का ऑस्ट्रेलिया (2018-19) दौरे पर दूसरा टेस्ट मैच था। पर्थ में हुआ यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया था। इस मैच में बुमराह हर गेंद पर अपनी स्पीड दिखाते हुए ईशांत को उनको धीमी गेंदबाजी के लिए चिढ़ा रहे थे। जब ईशांत बुमराह को जवाब देते हुए कहते हैं कि जब मैं तुम्हारी उम्र का था तब 150 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
