Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भड़के जावेद मियांदाद, कहा-पाकिस्तान न आने पर लगाए जुर्माना

नई दिल्ली। पाकिस्तान में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए आतंकी हमले के ठीक 10 साल बाद जहां पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर अपने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लौटने का इंतजार कर रही है वहीं श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ियों ने सीरीज से नाम वापस लेकर उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। इसी बात को लेकर अब पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर अपना गुस्सा निकाला है। जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने पाकिस्तान (Pakistan) दौरे पर खेलने से इंकार करने वाले खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की सलाह देते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान (Pakistan) खिलाड़ियों को श्रीलंकाई टीम के खिलाडियों को तरजीह न देने की भी सलाह दी है।

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रमुख अखबार डॉन ने जावेद मियांदाद (Javed Miandad) के हवाले से लिखा, 'खिलाड़ियों के लिए इंटरनैशनल मैच पहली प्राथमिकता होने चाहिए और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को उन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाना चाहिए, जिन्होंने पाकिस्तान (Pakistan) दौरे पर जाने से मना कर दिया है।'

और पढ़ें: जो करना चाहता है पाकिस्तान का नाम राैशन वो हुआ नजरअंदाज, अकरम को मांगनी पड़ी माफी

श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भड़के मियांदाद ने कहा कि कुछ श्रीलंकाई क्रिकेटर्स के पाकिस्तान (Pakistan) नहीं आने से पाक खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेटर्स को सलाह देते हुए कहा कि वह अपनी आगामी सीरीज पर पूरी तरह से फोकस करें और सीरीज में पूरा दमखम दिखाएं। पाकिस्तान (Pakistan) खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। खिलाड़ियों के लिए यह मुद्दा नहीं होना चाहिए कि श्रीलंका का कौन सा खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं आ रहा है। उन्हें बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान देना चाहिए।

गौरतलब है कि 27 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैच के लिए श्रीलंका की टीम पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा करेगी। वहीं सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज और दिमुथ करुणारत्ने सहित 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान (Pakistan) दौरे से खुद को बाहर कर लिया है।

और पढ़ें: वायरल हुई जैक लीच के साथ स्टीव स्मिथ की फोटो, इंग्लैंड क्रिकेट ने ऐसे ली चुटकी

इन 10 खिलाड़ियों में लसिथ मिलंगा, एंजेलो मैथ्यूज के अलावा, निरोशान डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, तिसारा परेरा, अकीला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं।

Story first published: Tuesday, September 17, 2019, 16:48 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+