IPL 2019 : शुबमन गिल ने बनाया ऐसा रिकाॅर्ड जो अभी तक कोई नहीं बना सका
नई दिल्ली। कोलकाता नाईट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) ने आईपीएल(IPL) सीजन-12 के 52वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब(Kings XI Punjab) को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह पंजाब की 13 मैचों में 8वीं हार रही। वहीं कोलकाता ने अभी भी प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। इसका श्रेय ओपनिंग करने आए शुबमन गिल(Shubhman Gill) को जाता है जिन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इसी के बाद शुबमन के नाम ऐसा रिकाॅर्ड दर्ज हो गया जो आजतक कोई भी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं बना सका।

क्या है वो रिकाॅर्ड
शुबमन ने 49 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। यह शुबमन के करियर का दूसरा सीजन है। वहीं इस सीजन में उनके बल्ले से निकला तीसरा और करियर का चाैथा अर्धशतक रहा। इसके साथ ही वो 20 वर्ष की उम्र से पहले आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुबमन अभी 18 साल के हैं और 4 आईपीएल पचासे अपने नाम कर चुके हैं। इससे पहले चार अन्य खिलाड़ियों ने 20 की उम्र से पहले 3 शतक जड़ने का कमाल किया था लेकिन शुबमन ने चौथा अर्धशतक जड़ते ही इन तीनों को पीछे छोड़ दिया।
श्रीसंत ने सबके सामने राहुल द्रविड़ और मुझे दी थी गाली, पैडी उप्टन का बड़ा खुलासा

फिल्डिंग से किया प्रभावित
इस युवा खिलाड़ी ने अपनी फिल्डिंग से भी सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 7 कैच लपके हैं। अब तक 13 मैचों में 129.27 के स्ट्राइक रेट के साथ 287 रन बना चुके हैं जिसमें उनके बल्ले से 21 चौके और 10 छक्के निकले हैं। अपने पहले आईपीएल सीजन (2018) में शुभमन ने 13 मैचों में 203 रन बनाए थे।

यूं जीता कोलकाता ने मैच
बता दें कि पंजाब की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 183 रन बनाए।सैम कुरेन ने नाबाद 55 और निकोलस पूरन ने 48 रनों की पारी खेली। जवाब में कोलकाता को क्रिस लिन और शुबमन के रूप में अच्छी शुरूआत मिली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई। क्रिस लिन 22 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शुबमन टिके रहे। इसके बाद रॉबिन उथप्पा (22 रन) और आंद्रे रसेल (24 रन) के विकेट भी गिरे लेकिन शुबमन गिल थमे नहीं।
VIDEO: बड़े हादसे का शिकार होने से बचे किरोन पोलार्ड, बाउंड्री के पार जाकर यूं गिरे
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
