Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

U19 CWC: फाइनल मैच में बारिश बन सकती है विलेन, जानें कैसे होगा विजेता का फैसला

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज पोचेफस्ट्रम के मैदान पर होगा। जहां पर प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम 5वीं बार खिताब को जीतना चाहेगी वहीं पर बांग्लादेश की टीम पहली बार खिताब जीत कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराना चाहेगी। हालांकि ऐसा लग रहा कि मौसम को यह मंजूर नहीं कि रविवार को इस खिताबी मुकाबले में कोई भी टीम इतिहास रच सके। फाइनल मैच नई पिच सेनवेस पार्क में खेला जाना है, लेकिन मौसम के अनुसार बारिश इस मैच में विलेन साबित हो सकती है।

और पढ़ें: U19 CWC: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर भारत बनेगा चैम्पियन, जानें कैसा रहा है अब तक का सफर

पिछले तीन मैचों में इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए यहां रन बनाना काफी मुश्किल साबित हुआ है। ऐसे में टॉस जीत कर टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। टीम अच्छा स्कोर बनाना चाहेगी जैसा क्वार्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में हार के साथ भारत ने बनाया वनडे इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

जानें कैसा है मौसम का मिजाज

एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को होने वाला फाइनल मैच पूरा वक्त बारिश से बाधित बताया जा रहा है। इस दौरान तापमान 15 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह से लेकर शाम तक बारिश और तूफान अलग-अलग इंटरवल्स में रहकर आने की संभावना है। 41-44 प्रतिशत संभावनाओं के बीच 3 मिमी से 4.8 मिमी तक बारिश की उम्मीद है।

अगर बारिश हुई तो कैसे होगा विजेता का फैसला?

अगर बारिश हुई तो कैसे होगा विजेता का फैसला?

बारिश की संभावनाओं के बीच बड़ा सवाल यह है कि यदि फाइनल मैच बारिश के चलते नहीं हो पाता तो विजेता का फैसला कैसे किया जायेगा।

इस पर आईसीसी के नियम के अनुसार यदि बारिश तय दिन पर होती है तो अंपायर अतिरिक्त समय तक खेल को बढ़ा सकते हैं। ओवर्स की संख्या कम की जा सकती है। हालांकि रिजल्ट के लिये कम से कम 20 ओवर्स का खेल होना अनिवार्य है।

यदि तय दिन पर पूरे ओवर का खेल नहीं हो पाता तो मैच को रिजर्व डे में खेला जाएगा। यदि टॉस होने और प्लेइंग 11 घोषित होने के बाद बारिश हो जाती है और एक गेंद भी नहीं फेंकी जाती तो रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा।

अगर मैच हुआ टाई तो फिर कैसे होगा विजेता का फैसला

अगर मैच हुआ टाई तो फिर कैसे होगा विजेता का फैसला

वहीं अगर मैच बारिश और बाकी खलल के बाद किसी तरह टाई हो जाता है तो इसे सुपर ओवर में नहीं भेजा जायेगा। ऐसे में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जायेगा।

2018 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत आखिरी बार बांग्लादेश से क्वार्टर फाइनल में भिड़ा था। इसके बाद दोनों के बीच सात मुकाबले हुए जिनमें भारत ने चार जीते और एक हारा। अंतिम बार भारत ने जुलाई 2019 में बांग्लादेश को दो विकेट से हराया था।

Story first published: Monday, February 10, 2020, 10:47 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+