टिप पेन दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं, उसे पूरा समर्थन मिलेगा : लियोन

नई दिल्ली। टिम पेन पिछले एक हफ्ते से गलत कारणों से चर्चा में हैं। उन्होंने 2017 में सेक्सटिंग स्कैंडल में शामिल होने के बाद एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया। पेन ने एक महिला कर्मचारी को अश्लील तस्वीरें और मैसेजे भेजे थे। तब से, कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों ने भी टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाया है। उन्हें एशेज सीरीज से बाहर करने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने पेन को न केवल ऑस्ट्रेलिया का बल्कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर कहा है।

लियोन ने क्रिकबज ने कहा "मेरी नजर में टिम ऑस्ट्रेलियाई टीम के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं। मैं 100 प्रतिशत गारंटी दे सकता हूं कि उसे ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम से पूरा समर्थन मिलता है। टिम ने गलती की है, लेकिन उसने ईमानदारी दिखाकर उसे स्वीकार किया है। ये बहुत साहस दिखाता है।'' टिम पेन को बाहर करने की मांग के बीच चयनकर्ताओं ने पुष्टि की है कि वे सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनेंगे और टिम पेन हिस्सा होंगे।

यह भी पढ़ें- हार्दिक के लिए खतरा बना ये खिलाड़ी, बोला- मैं ज्यादा से ज्यादा ओवर फेंकूंगा

लियोन ने कहा, "चयनकर्ताओं ने कहा कि वे सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन को चुनने जा रहे है और मेरी नजर में टिम पेन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कीपर हैं। में उसे प्लेइंग इलेवन में चाहता हूं। यह बहुत शांत है। एक गेंदबाज के नजरिए से मैं स्टंप्स के पीछे सबसे अच्छा ग्लवमैन चाहता हूं। ब्रैड हैडिन थे जो गेंद हाथ से निकलने नहीं देते थे, टिम पेन के साथ भी ऐसा ही है। मैं हर गेंदबाज की ओर से बोल रहा हूं और हम सर्वश्रेष्ठ कीपर चाहते हैं और टिम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कीपर हैं, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।"

बता दें कि 19 नवंबर को पेन ने ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ रहे हैंय़ इस घोषणा के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को जोरदार झटका लगा था।

Read more about: nathan lyon tim paine cricket ashes
Story first published: Thursday, November 25, 2021, 13:16 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+