For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : टिम पेन ने रोहित शर्मा को छक्का मारने के लिए उकसाया, मुम्बई इंडियंस का नाम लेकर कही यह बात

India Vs Australia 3rd Test: Tim Paine teases Rohit Sharma during Melbourne Test |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। लगता है कप्तान कोहली के द्वारा पर्थ टेस्ट में उकसाए जाने के बाद टिम पेन को अब भारतीय खिलाड़ियों के साथ शब्दों का खेल खेलने में मजा आने लगा है। पर्थ टेस्ट में पेन-कोहली के बीच हुई भिड़ंत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। कोहली को तो पेन से उलझने के बाद कई दिग्गजों की आलोचनाओं का भी सामना भी करना पड़ा था। उसके बाद कोहली ने कहा था वह पेन के साथ आगे की सीरीज में उलझने की कोशिश नहीं करने वाले हैं। लेकिन लगता है पेन आनंद के मूड में हैं।

फिर बोले पेन

बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन टिम पेन रोहित शर्मा को छेड़ते हुए देखे गए। जब रोहित बल्लेबाजी कर रहे थे तो पेन ने उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करते हुए कहा कि रोहित और मेरे बीच में टॉस हुआ है कि अगर वे छ्क्का मार देते हैं तो मैं अपना पाला बदलकर मुंबई इंडियंस ने शामिल हो जाउंगा। पेन ने कुछ ओवर तक रोहित का ध्यान ऐसे ही भटकाना जारी रखा। लेकिन रोहित ने भी अपनी एकाग्रता बनाए रखते हुए पेन की हर बात का जवाब मुस्कान के साथ दिया।

मुंबई इंडियंस के फैंस खुश

पेन की इस बात को लेकर मुंबई इंडियंस के फैंस खासे उत्साहित हो गए। उन्होंने शर्मा से यह डिमांड भी की कि छक्का मार दो रोहित। बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने चोट से उभरकर वापसी करते हुए मेलबर्न टेस्ट में बढ़िया अर्धशतकीय पारी खेली है।

Boxing Day Test : जानिए मिशेल मार्श को क्यों झेलनी पड़ी ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की हूटिंग

कोहली-पेन ने पकड़ा था तूल

कोहली-पेन ने पकड़ा था तूल

इससे पहले पेन और कोहली का विवाद दूसरे टेस्ट में काफी बढ़ गया था। पेन की बल्लेबाजी के समय कोहली ने उनको कहा था कि अगर वह कोई गड़बड़ करता है तो सीरीज का नतीजा 2-0 होगा। जिसके बाद पेन ने कोहली को कहा था कि उससे पहले तुमको बल्लेबाजी करनी होगी। इतना ही भारतीय पारी के दौरान पेन ने मुरली विजय को कहा था, 'मैं जानता हूं कि वह (कोहली) तुम्हारा कप्तान है, लेकिन एक इंसान के तौर पर तुम उसको पसंद नहीं कर सकते हो।'

Story first published: Thursday, December 27, 2018, 13:33 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+