For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केवल 66 टेस्ट मैचों में ही टिम साउदी ने की तेंदुलकर के 200 मैचों में बनाए रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट के सबसे लंबे संस्करण में कुछ ऐसे नायाब रिकॉर्ड हैं जिनका टूटना बहुत मुश्किल साबित होगा। सचिन ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं और 15 हजार 921 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं, सचिन के नाम 51 टेस्ट शतकों का भी रिकॉर्ड है। ये कुछ ऐसे शानदार रिकॉर्ड हैं जिनको तोड़ने में दुनिया की किसी भी महान बल्लेबाज के पसीने छूट जाएंगे। फिलहाल सचिन के बड़े टेस्ट रिकॉर्ड पर कोई खतरा नहीं मंडरा नहीं रहा है लेकिन इसी बीच सचिन का एक अन्य प्रमुख टेस्ट रिकॉर्ड बराबरी पर गया है और यह रिकॉर्ड किसी बल्लेबाज ने नहीं बल्कि गेंदबाज ने बराबर किया है।

गेंदबाज साउदी ने तोड़ा मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड

गेंदबाज साउदी ने तोड़ा मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड

जी हां, न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी ने हैरतअंगेज ढंग से सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छ्क्के मारने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साउदी ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के श्रीलंका दौरे पर हासिल की। न्यूजीलैंड की टीम लंकाई दौरे पर जारी टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेल रही है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन साउदी ने जैसे ही श्रीलंका के स्पिनर धनंजय डी सिल्वा की गेंद को छक्के के लिए भेजा वैसे ही तेंदुलकर के सर्वाधिक 69 टेस्ट छक्के मारने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

66 मैच और 96 पारियों में तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

66 मैच और 96 पारियों में तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

मजेदार बात यह है कि टिम साउदी ने यहां तक पहुंचने के लिए केवल 66 मैच और 96 पारियां खेली तो वहीं तेंदुलकर ने 200 टेस्ट और 329 पारियां खेलकर 69 छक्के मारे थे। साउदी पहले से सबसे ज्यादा टेस्ट छ्क्के मारने के सिलसिले में एबी डिविलियर्स, सनथ जयसूर्या और इयान बॉथम को पीछे छोड़ चुके हैं। साउदी फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं। साउदी ने अपनी ताजा पारी में 22 गेंदों का सामना किया और 18 रन बनाए।

बल्लेबाज का तेज शॉट सिर पर लगने से अंपायर की दुखद मौत

ये हैं टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाज

ये हैं टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाज

इस मैच में श्रीलंका ने पहली पारी में 267 रन बनाए थे जिसके जवाब में कीवी टीम 249 रन ही बना सकी। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ही बल्लेबाज ब्रेडन मैक्कुलम के नाम है जिन्होंने 107 छक्के मारे हैं। भारतीय बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग 91 छक्के मारने के साथ टॉप पर विराजमान हैं और उसके बाद धोनी (78) का नंबर आता है।

Story first published: Friday, August 16, 2019, 16:03 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+