
'धोनी का समय पूरा हुआ'
धोनी ने विश्व कप 2019 के बाद अपने आपको टीम इंडिया में चयन के लिए अनुपलब्ध बता दिया था जिसके बाद वह प्रादेशिक सेना में ट्रेनिंग के लिए कश्मीर चले गए थे। 15 दिनों की अपनी ट्रेनिंग के बाद धोनी लौट आए लेकिन इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी खुद को अनुपलब्ध बता दिया। गावस्कर ने इंडिया टूडे से बात करते हुए बताया, 'यह कोई नहीं जानता है कि धोनी के दिमाग में क्या चल रहा है। केवल वही यह बात बता सकते हैं कि भारतीय टीम के साथ अपने भविष्य को लेकर वह क्या सोचते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि वह 38 साल के हो चुके हैं, टीम इंडिया को अब आगे की ओर देखना चाहिए क्योंकि अगले विश्व कप तक वह 39 साल के हो जाएंगे।'

'धोनी को मिले सम्मानजनक विदाई'
गावस्कर ने यह भी कहा कि धोनी की मैदान पर उपस्थिति ही काफी फायदेमंद साबित होती है क्योंकि वे कप्तान को अपने नजरिए से काफी जरूरी बातें बता सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही गावस्कर का कहना है कि अब धोनी की विदाई का समय आ चुका है। गावस्कर ने इस दौरान धोनी की सम्मानजनक विदाई की भी बात कही। गावस्कर ने आगे कहा, 'धोनी के लिए पूरे सम्मान के साथ मेरा मानना है कि उनको अपनी मर्जी से जाना चाहिए, ना कि उनको इसके लिए मजबूर किया जाए।'
स्मिथ की तकनीक पर उठे सवाल तो बचपन के कोच ने दिया भारतीय क्रिकेट का ये उदाहरण

धोनी के उत्तराधिकारी पर गावस्कर का जवाब-
गावस्कर ने धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जा रहे पंत के बारे में भी बात की और कहा कि पंत में इतनी प्रतिभा है कि उन पर निवेश किया जा रहा है और भारतीय क्रिकेट को पंत पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'पंत एक काफी अच्छा भविष्य हैं। किसी भी खिलाड़ी के लिए खेल का दूसरा साल हमेशा मुश्किल होता है क्योंकि लोगों को आपकी ताकत और कमजोरियों के बारे में ज्यादा आइडिया लग जाता है। इसलिए मुझे लगता है कि वह दूसरे सीजन की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उनको अपने आप को बनाए रखना चाहिए।'


Click it and Unblock the Notifications
