For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तमिलनाडु प्रीमियर लीग पर पहुंची फिक्सिंग की आंच, BCCI करेगी जांच

नई दिल्ली। तमिलनाडु क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीएनपीएल (TNPL)) में खिलाड़ियों की ओर से सट्टेबाजी का संदेश प्राप्त करने की शिकायत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार रोधी ईकाई (एसीयू) सक्रिय हो गई है. बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के मुखिया अजीत सिंह ने इस मुद्दे पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा है कि तमिलनाडु क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीएनपीएल (TNPL) में भ्रष्टाचार संबंधी जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) अपनी समिति की जांच का भी इंतजार कर रही है जो बीते तकरीबन 20 दिनों से जारी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार ऐसी खबरें थी कि सट्टेबाजों ने टी-20 लीग को पैसा बनाने के लिए उपयोग में लिया। टीएनसीए के अधिकारियों ने भी इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती रिपोर्ट और कुछ खिलाड़ियों द्वारा संघ को सूचित करने के बाद से ही जांच जारी है जिसे कुछ दिन हो गए हैं।

और पढ़ें: ICC Test Rankings: स्मिथ की बादशाहत बरकरार, किंग कोहली हुए और दूर, देखें पूरी लिस्ट

सिंह ने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा, 'खिलाड़ियों ने हमें इस बारे में बता दिया था और हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि किसने उनसे संपर्क किया। हम उनसे पूछ रहे हैं कि उनसे कब संपर्क किया गया, किस स्थिति में संपर्क किया गया। आमतौर पर, मैसेज व्हॉट्सएप पर आते हैं तो हम आईडी तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। हमने अभी तक किसी भी टीम के मालिक से सवालात नहीं किए हैं।'

अधिकारी ने कहा, 'टीएनसीए की एक समिति है जो लगाए गए आरोपों के आधार पर इस मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है, लेकिन यह जल्दी होना चाहिए। टीएनसीए को जो हो रहा है उसके बारे में काफी कुछ पता है और समिति भी जो जरूरी जांच है वो कर रही है। इसे तकरीबन 20 दिन हो गए हैं।'

और पढ़ें: दिनेश कार्तिक को मिली राहत, CPL में जाने को लेकर BCCI ने मंजूर की बिना शर्त माफी

गौरतलब है कि टीएनपीएल (TNPL) में भारत के स्टार खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, वॉशिंगटन सुंदर और मुरली विजय खेले थे। बीसीसीआई (BCCI) की एसीयू के अध्यक्ष ने कहा है कि ऐसे कुछ मौके थे जहां खिलाड़ियों से सट्टेबाजों ने संपर्क किया था।

Story first published: Monday, September 16, 2019, 18:41 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+