सिडनी में कप्तान विराट ने ठोंका सीरीज का चौथा शतक, तोड़ा गावस्कर का रिकार्ड
सिडनी। अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे विराट कोहली ने सिडनी टेस्ट में बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का दसवां शतक जड़ दिया है। बतौर कप्तान इस टेस्ट मैच में खेल रहे विराट ने बेहद ही संयमित होकर आक्रामक पारी खेली है जिसकी जितनी तारीफ की जाये वो कम ही है। खबर लिखे जाने तक विराट कोहली और आजिंक्य रहाणे टिके हुए हैं। विराट कोहली इस समय 103 रनों पर खेल रहे हैं।
विराट ने केवल शतक ही नहीं जड़ा है बल्कि एक इतिहास भी रच दिया है। अपने इस सुनहरे शतक के साथ विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही सीरीज में 4 शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जिसके चलते विराट ने देश के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
गौरतलब है कि विराट कोहली ने भारत-आस्ट्रेलियी टेस्ट सीरीज में चार शतक ठोके हैं। उन्होंने ऐडिलेड की दोनों पारियों में, मेलबर्न में एक और अब सिडनी में शतक ठोका है। आपको बता दें कि मास्टर ब्लास्टर सुनील गावस्कर ने साल1977-78 में एक ही सीरीज में तीन शतक लगा कर रिकार्ड बनाया था जिसे विराट ने अपने चार शतकों से तोड़ दिया है।
4th Test. 104.5: M Starc to V Kohli (118), 4 runs, 306/5 http://t.co/O0iAxhVoUL #AusvsInd
— BCCI (@BCCI) January 8, 2015 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
