विश्वकप के बाद रोहित शर्मा का बज जायेगा बैंड!
मुंबई। विश्वकप 2015 की टीम का ऐलान होते ही चयनित प्लेयरों के घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग अपने-अपने प्लेयरों के घरों के सामने नाचने-गाने लगे। ऐसी ही हंसी-खुशी और जश्न का माहौल था मुंबई के खिलाड़ी रोहित शर्मा के घर पर।
रोहित के घर के सामने रोहित के मुरीद मारे खुशी के नाच-गा रहे थे तो बेटे के सेलेक्शन पर रोहित के मां-बाप की आंखें खुशी से छलछला भी रही थीं। उन्हें अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे थे। रोहित के सेलेक्शन पर जहां उनके पिता ने पूरी टीम इंडिया को विश्वकप के लिए शुभकामनाएं दी तो वहीं दूसरी ओर रोहित की मां ने तो मीडिया से कह डाला कि वो उम्मीद और दुआ करती है कि रोहित विश्वकप के मैचों में भी दोहरा शतक लगाये ताकि मैं विश्वकप के बाद उनकी शादी कर सकूं।
गौरतलब है कि विश्वकप 2015 की बैलेंस टीम में रोहित शर्मा एक मजबूत कड़ी के रूप में शामिल हुए हैं। कप्तान धोनी के बेहद करीबी माने जाने वाले रोहित शर्मा को लोग विस्फोटक बल्लेबाज कहते हैं जिन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की सुनहरी पारी खेलकर विश्व रिकार्ड बनाया था।
विश्वकप में उनके सेलेक्शन में इसी पारी ने मजबूत रोल निभाया है। आपको बता दें कि विश्वकप 2015 का आगाज 14 फरवरी से होने जा रहा है जो कि 29 मार्च तक चलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
