Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मार्केट में आने को तैयार क्रिकेट के सुपरमैन की किताब, बेताब इंडिया वाले

जोहानिसबर्ग। क्रिकेट की दुनिया के सुपरमैन कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स की 'बॉयोग्राफी' मार्केट में आने को पूरी तरह से तैयार है और खास बात ये है कि इस'बॉयोग्राफी' को लेकर भारतीय काफी उत्साहित हैं।

गुरुवार रात को दक्षिण अफ्रीका में किताब के लांच के मौके पर उन्होंने कहा मुझे नहीं पता था कि इंडियावाले मुझसे इतनी मोहब्बत करते हैं, मेरे जेहन में आज भी वो पल ताजा हैं जब मैं पिछले साल वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया के खिलाफ फाइनल वनडे खेल रहा था। पब्लिक एबी-एबी चिल्ला रही थी, मुझे एक पल के लिए लगा था कि जैसे मैं अपने ही देश में हूं।

विस्फोटक बल्लेबाज एबी की आत्मकथा को पेन मैकमिलन ने प्रकाशित किया है। लॉचिंग के मौके पर पेन मैकमिलन प्रकाशक टैरी मौरिस ने कहा कि हम जानते थे कि लोग एबी की बॉयोग्राफी जरूर पढ़ेंगे साउथ अफ्रीका में लेकिन इंडिया वाले इतनी बेताबी से एबी की बुक का इंतजार करेंगे, इस बात का अंदाजा नहीं था इसलिए हमें इस बात की खुशी भी है और हैरानी भी।

मालूम हो कि बॉयोग्राफी का लांच भारत में अगले सप्ताह होना है। अपनी आत्‍मकथा के रिलीज के मौके पर एबी ने यह ट्वीट किए..

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+