Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्वकप से पहले मछलियां पकड़ने में बिजी धोनी एंड कंपनी

नई दिल्ली। जहां विश्वकप के लिए हर टीम रातों-दिन प्रैक्टिस में जुटी है वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी मौज-मस्ती में व्यस्त हैं। खबर आयी है कि इन दिनों टीम इंडिया के मिस्टर कूल यानी धोनी अपनी टीम के तीन साथियों के साथ एडिलेड में एक एडवेंचर पार्क में टाइम बिताने गये हैं। जहां पर वो फीशिंग और ट्रैकिंग करने वाले हैं।

धोनी के साथ जो तीन खिलाड़ी मौज-मस्ती के लिए गये हैं उनके नाम हैं मोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा। सोचने वाली बात यह है कि भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा दोनों ही इन दिनों चोटिल है जिसके कारण उनका विश्वकप में खेलना भी संदिग्ध है।

बावजूद इसके दोनों आराम करने के बजाय इन दिनों धोनी के साथ सैर-सपाटे में मगन हैं। लेकिन यह हाल केवल धोनी का ही नहीं है बल्कि टीम के अन्य साथियों का भी है जो कि इन दिनों अभ्यास करने के बजाय अलग गतिविधियों में जैसे कि शॉपिंग, स्विमिंग और जिम जैसे कामों में बिजी हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने रिश्तेदारों के यहां वक्त बिता रहे हैं जैसे बिन्नी अपनी बहन से मिलने और धवन अपनी बीवी-बच्चों से मिलने के लिए गये हुए हैं।

अब सोचने वाली बात यह है कि लगातार टेस्ट मैच और वनडे की नाकामी से उबरने के लिए टीम इंडिया अभ्यास करने के बजाय अपने निजी कामों और सैर-सपाटों में व्यस्त हैं, ऐसे में धोनी की सेना विश्वकप में कैसे प्रदर्शन कर पायेगी, यह सवाल हर उस क्रिकेट प्रेमी के दिमाग में कौंध रहा है जो कि चाहता है कि टीम इंडिया वापस विश्वविजेता बने।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+