Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: जबरदस्त जश्न के साथ क्रुणाल पांड्या ने निकाला गुबार, मैक्सवेल को बोल्ड कर लिया 'बदला'

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को दूसरा टी20 मैच बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया। इस मैच में क्रुणाल पंड्या को खेलते देखकर कई लोग चौंक गए। इस स्पिन ऑलराउंडर को पहले मैच में बुरी तरह से मार पड़ी थी। उन्होंने ब्रिसबेन टी20 में अपने 4 ओवर के कोटे में 55 रन लुटाए जो भारत को भारी पड़े।

जब मैक्सवेल के सामने फिर से आया उनका 'शिकार'

जब मैक्सवेल के सामने फिर से आया उनका 'शिकार'

पहले मैच में पंड्या के लिए ग्लेन मैक्सवेल बुरा सपना साबित हुए थे। मैक्सवेल ने उनको निशाने बनाते हुए कई छक्कों की मार दी थी। इसमें लगातार मारे गए तीन छक्के भी शामिल थे। इसलिए जैसे ही पंड्या दूसरे मैच में दोबारा मैक्सवेल के सामने मैदान में उतरे तो सभी कंगारू दर्शकों की बांछे खिल गई कि उनका शिकार आ गया। हालांकि उसके बाद जो हुआ वह कंगारूओं ने सपने में भी नहीं सोचा था।

क्या है क्रिकेट की 'अबूझ पहेली' डकवर्थ लुईस नियम, यहां जानिए पूरा गणित?

और मैक्सवेल हुए क्लीन बोल्ड...

और मैक्सवेल हुए क्लीन बोल्ड...

मैक्सवेल ने पंड्या के दूसरे ओवर में चौके भी लगाया लेकिन इस बार मैक्सवेल पूराने रंग में नहीं दिख रहे थे। सब उनसे पंड्या के खिलाफ फिर से चमत्कार करने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन खेल के मैदान में चमत्कार रोज रोज नहीं होते। कोई दिन किसी का होता है तो कोई किसी का। इस मैच में दिन पंड्या का था। देखते ही देखते उन्होंने मैक्सवेल का डिफेंस भेदकर उनको क्लीन बोल्ड कर दिया।

ये हुआ मैक्सवेल के बोल्ड होने के बाद..

ये हुआ मैक्सवेल के बोल्ड होने के बाद..

मैक्सवेल को आउट करने के बाद पंड्या के चेहरे पर जो हाव भाव थे वह देखने वाले थे। क्रुणाल ने जीत का ऐसा जश्न मनाया जिसको देखकर साफ था कि किस तरह से उनके अंदर पहले मैच में हुई पिटाई का गुबार दफन था। बता दें कि पंड्या ने इस मैच में शानदार वापसी की और अपने कोटे में 26 रन देकर एक विकेट लिया। हालांकि अगर बारिश इस मैच में खलल ना डालती और भारत जीत जाता तो पंड्या के लिए ये दोहरा जश्न होता।

सीए ने कहा- 'ब्यूटी'

इस पूरे घटनाक्रम को एक वीडियो के रूप में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसमें ग्लैन मैक्सवेल को आउट करते हुए क्रुणाल की गेंद को 'ब्यूटी' कहकर तारीफ की गई।

Story first published: Friday, November 23, 2018, 18:12 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+