क्या है क्रिकेट की 'अबूझ पहेली' डकवर्थ लुईस नियम, यहां जानिए पूरा गणित?

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मैच में बारिश लगातार खलल डाल रही है। हर मैच की बारिश ना केवल दर्शकों का मूड खराब करती है बल्कि मैच के नतीजे को भी प्रभावित कर देती है। अगर बारिश लंबी हो जाए तो मैच ही रद्द हो जाता है। लेकिन अगर बारिश बहुत लंबी ना हो और मैच शुरू हो जाए तो तब मैच पूरी तरह से एक नियम के कब्जे में आ जाता है और यह नियम है- डकवर्थ लुइस नियम।

डकवर्थ और लुईस

डकवर्थ और लुईस

इस नियम का नाम इसको बनाने वाले लोगो के नाम पर रखा गया है। इसको फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुइस ने इजाद किया था। यह नियम क्रिकेट की सबसे आसान समझ पर काम करता है। हर कोई जानता है कि क्रिकेट में रन बनने में सबसे ज्यादा दो ही चीजें अहम रोल निभाती हैं- ओवर और रन। मान लीजिए एक 50 ओवर के खेल में पूरे 50 ओवर अभी खेले जाने बाकी है और कुल 10 विकेट भी हाथ में हैं तो उस टीम के पास रन बनाने के साधन पूरे 100 प्रतिशत हैं। मोटे तौर पर कहा जाए तो यह नियम रन बनाने के इस साधन पर टिका है।

IND VS AUS : ट्रोलर्स के किस सवाल पर भड़क गए आर अश्विन और दिया ताबड़तोड़ जवाब

विकेट और ओवरों का है खेल

विकेट और ओवरों का है खेल

जैसे जैसे टीम अपने ओवर इस्तेमाल करती जाती है और विकेट खोती जाती है, उसके साधन भी उसी हिसाब से कम होते जाते हैं। यानी की खेल आगे बढ़ने के साथ टीम के ओवर और विकेट कम जैसे जैसे कम होते रहते हैं, उसी हिसाब से उस टीम के रन बनाने के साधन भी कम होने लगते हैं। अगर कोई टीम बाद मे बल्लेबाजी करती है और बारिश आ जाती है तो इसका सीधा मतलब है कि उनको पहली टीम के मुकाबले कम साधन मिल रहे हैं और उसी हिसाब से उनका टारगेट भी घटा दिया जाता है।

इसलिए ज्यादा रन बनाकर भी हारा भारत

इसलिए ज्यादा रन बनाकर भी हारा भारत

वहीं, अगर बारिश पहले खेल रही टीम को परेशान करती है तो इसका मतलब है कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा साधन मिलेंगे और इसीलिए उसका लक्ष्य बढ़ाया जाता है। इसी कारण हमने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले मैच में देखा कि ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 158 रन बनाए थे, लेकिन भारत को टारगेट 174 रनों का दिया गया। इस तरह से भारत निर्धारित ओवर में कंगारूओं से ज्यादा रन बनाकर भी हार गया।

ICC Women's World T20: सेमीफाइनल में हार के बाद मिताली को टीम में जगह न देने पर क्या बोलीं हरमनप्रीत

ऐसे होती है गणना

ऐसे होती है गणना

जैसा की भारत के साथ मौजूदा सीरीज में लगातार हो रहा है कि बारिश पहली पारी में होती है। ऐसे में दूसरी टीम को भी उतने ही ओवर खेलने के लिए दिए जाते है, लेकिन उसका टारगेट बढ़ा दिया जाता है। मान लीजिए कि बारिश से पहले खेलने वाली टीम 40 ओवर बाद 7 विकेट पर 190 रन बना चुकी थी तो डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से उस टीम के पास अभी 20.6 प्रतिशत साधन बाकी थे यानी उसने पूरे मैच में 100 प्रतिशत की जगह केवल 79.4 प्रतिशत ही साधन इस्तेमाल किए।

ये है सारा खेल

ये है सारा खेल

जबकी दूसरी टीम को भी खेलने के लिए अब केवल 40 ओवर ही मिलेंगे। यानी यह टीम भी 100 प्रतिशत साधन की जगह केवल 90.3 प्रतिशत साधन ही इस्तेमाल करेगी। इस तरह से दोनों टीमों से संतुलन करने के लिए दूसरी टीम के साधन में से पहली टीम के साधन को घटा दिया जाएगा। यानी की 90.3 - 79.4 = 10.9 प्रतिशत। इस तरह से दूसरी टीम के लक्ष्य को अब 10.9 प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा। मान लीजिए कि 50 ओवर में 235 रन औसत हैं तो इन रनों का 10.9 प्रतिशत मोटे तौर पर 22 रन होते हैं। इस तरह से अब दूसरी टीम को 40 ओवरों में अब 212 रन जीत के लिए बनाने होंगे।

Story first published: Friday, November 23, 2018, 16:25 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+