शाहरूख की टीम KKR का जलवा ट्विटर पर भी कायम, हुए 10 लाख फॉलोवर्स

कोलकाता| शाहरूख खान की टीम केकेआर भी ठीक उन्हीं की तरह लोकप्रिय है तभी तो जैसे उनके फालोवर्स की संख्या उनके ट्विटर पर बढ़ती जा रही है ठीक उसी तरह उनकी टीम के भी चाहनेवाले बढ़ते जा रहे हैं।

आपको जानकर हैरत होगी कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैम्यिन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के ट्विटर पर चाहने वालों की संख्या 10 लाख को पार कर गई। नाइट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की।

उन्होंने अपने ट्विटर खाते पर लिखा, "नाइट राइडर्स ने एक और मील का पत्थर छुआ, ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 10 लाख हो गई। अपने चाहने वालों को सिर्फ शुक्रिया कहने से बात नहीं बनेगी।"

इधर केकेआर ने यह आंकड़ा छूआ वहीं दूसरी ओर ट्विटर पर मंगलवार को यह '1 मिलियन केकेआरियंस ऑन ट्विटेरा' हैश टैग के साथ ट्रेंड में भी बना रहा। नाइट राइडर्स के एक ऐसे ही चाहने वाले संदीप ने ट्वीट किया, "उम्मीद है वे इस बार अपने खिताब का बचाव कर लाखों दिलों को फिर से जीतेंगे।"

Story first published: Wednesday, April 15, 2015, 8:22 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+