Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो वन मैन आर्मी बन गई है टीम इंडिया, कोहली आउट तो सब डाउन?

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने दोहराया है कि इस समय टीम इंडिया वन मैन आर्मी बन गई है और पूरी तरह से विराट कोहली पर निर्भर हो गई है इसलिए विश्वकप में विराट को अपना बेस्ट गेम दिखाना होगा। द्रविड़ ने कहा कि इस समय तो ऐसा लग रहा है कि अगर विराट आउट तो टीम आउट, हालांकि यह टीम इंडिया की कमजोरी है जिसे जल्द से जल्द दूर करना जरूरी है वरना विश्वकप में लेने के देने पड़ सकते हैं।

द्रविड़ ने आगे कहा कि यदि भारत विश्व कप विजेता का खिताब बरकरार रखना चाहता है तो कोहली को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और अपनी लय बनाए रखनी होगी। इसलिए उनका नंबर तीन पर खेलना ही सही होगा ताकि हमारा मध्यक्रम मजबूत रहे। मालूम हो कि ईयान चैपल ने भी कहा था कि विराट को नंबर तीन पर बैटिंग करनी चाहिए। गौरतलब है कि धोनी अभी विराट कोहली से ओपनिंग करवाते हैं।

तो द्रविड़ को भारत पर नहीं न्यूजीलैंड पर ज्यादा भरोसा है?

हालांकि द्रविड़ ने टीम की गेंदबाजी को लेकर चिंता जाहिर की है।उन्होंने कहा, "मोहम्मद समी अच्छे गेंदबाज हैं और जब वह लय में होते हैं तो अच्छा करते हैं। ईशांत शर्मा का एकदिवसीय क्रिकेट में मिश्रित प्रदर्शन रहा है। भुवनेश्वर कुमार बहुत उम्दा स्विंग गेंदबाज है, लेकिन आखिरी ओवरों में उनकी गेंदबाजी में एकरूपता नहीं रहती, और लगभग यही स्थिति उमेश यादव की भी है। इस तरह गेंदबाजों में कोई स्थिरता नहीं है।"

तो इसका मतलब कि कोहली आउट तो सब डाउन

मालूम हो कि विश्व कप का आयोजन 14 फरवरी से 29 मार्च के बीच आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होना है, विश्वकप का फाइनल 29 मार्च को खेला जायेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+