हार पर RCB हुई ट्रोल, खराब गेंदबाजी पर कोच नेहरा की लोगों ने ली क्लास
मुम्बई: आईपीएल 11 का हाई वोल्टेज मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 46 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल कर ली। इससे पहले आरसीबी कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी में तीन बदलाव हुए थे। ब्रैंडन मैक्कुलम, खाजरोलिया और पवन नेगी की जगह पर कोरी एंडरसन, सरफराज खान और मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था। वहीं मुंबई इंडियंस में केवल एक बदलाव हुआ। अकीला धनंजया की जगह पर मिशेल मैकक्लेनाघन वापस टीम में शामिल किए गए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए।

माल्या देश छोड़कर गया, तब से आरसीबी की हालत खराब
एक यूजर ने कहा कि जब से माल्या देश छोड़कर गया, तब से आरसीबी की हालत खराब है।

नया सीजन लेकिन कहानी पुरानी
लगातार हार से प्रशंसकों में गुस्सा है।

केवल कोहली ही रन बनाने में कामयाब रहे
आरसीबी की तरह से केवल कोहली ही रन बनाने में कामयाब रहे थे।
|
दो मैचों में 400 रन लुटाएं हैं गेंदबाजों ने
एक यूजर ने तो कहा क़ि पिछले दो मैचों में 400 रन लुटाएं हैं गेंदबाजों ने, ये कोच नेहरा के लिए गौरव के क्षण हैं।
मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा (52 गेंदों में 94 रन) और ईविन लुईस (42 गेंदों में 65 रन) ने तूफानी पारी खेली। वहीं जीत के लिए 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद विकटों की झड़ी लग गई। एक छोर से कोहली डटे रहे और एक छोर से विकेट गिरते रहे।
एक ही ओवर में आरसीबी के दो विकेट गिरे जब 42 के स्कोर पर डिविलियर्स 1 रन बनाकर आउट हुए। मैक्लेंघन ने इसी ओवर में डिकॉक को बोल्ड किया था। कप्तान कोहली 62 गेंदों में 92 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली एक छोर से लगातार रन बना रहे थे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। आरसीबी 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी औऱ ये मैच आरसीबी 46 रनों से हार गई।
ये भी पढ़ें: IPL Match Preview: अपने घर में केकेआर का विजयरथ रोकने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
