नई दिल्ली। ट्विटर यूजरों को अब तक सिर्फ 140 कैरक्टर्स में अपनी बात कहने की छूट थी। लेकिन अब ट्विटर ने कैरक्टर लिमिट बढ़ाकर 280 कर दी है। हालांकि ट्विटर के इस बड़े कदम पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग इसे ट्विटर का गलत कदम बता रहे हैं तो कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि ट्विटर के इस कदम पर सबसे ज्यादा मजे लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने, दरअसल आईसीसी ने एक ट्वीट किया जिसके जरिए उन्होंने श्रीलंकाई क्रिकेटर्स को ट्रोल करने की कोशिश की।
आपको बता दें कि श्रीलंकाई क्रिकेटर्स के नाम काफी लंबे होते हैं। क्रिकेट की दुनिया में चामिंडा वास को उनके महान प्रदर्शन के अलावा लंबे नाम के लिए भी जाना जाता है। ट्विटर की घोषणा से खुश होते हुए आईसीसी ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों के पूरे नाम लिखते हुए एक ट्वीट किया। दरअसल आईसीसी ने व्यंग्य करते हुए ये कहने की कोशिश की कि अब वह श्रीलंकाई क्रिकेटर्स के पूरे नाम लिख सकता है। आईसीसी ने ट्विटर के 280 कैरेक्टर रखने वाले फैसले पर ट्विटर को धन्यवाद देते हुए लिखा- 280 कैरेक्टर्स को धन्यवाद, अब हम इन नामों को लिख सकते हैं।
वरनाकुलासुरिया पाटाबेंदिगे उशांथा जोसेफ चमिंडा वास
हंदुन्नेटटिगे दीपथि प्रियंधा कुमार धर्मसेन
डिकवेला पाटाबेंदिगे दिलांथा निरोशन डिकवेल
हेराथ मुदियांसेलगे रंगाना कीर्ति बांद्रा हेराथ
Thanks to #280characters, we can now use the following names! 🇱🇰
— ICC (@ICC) November 9, 2017
Warnakulasuriya Patabendige Ushantha Joseph Chaminda Vaas
Handunnettige Deepthi Priyantha Kumar Dharmasena
Dickwella Patabendige Dilantha Niroshan Dickwella
Herath Mudiyanselage Rangana Keerthi Bandara Herath pic.twitter.com/Xps6T2wVPB
बता दें कि श्रीलंकई क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर आई है। जहां उसे तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। इस दौरे का पहला मैच 16 नवंबर को होगा। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पहले दो मैचों के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम का भी ऐलान हो गया है।
टीम इस प्रकार हैः-
विराट कोहली (कप्तान), के.एल. राहुल, मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा।
इसे भी पढ़ेंः- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये तूफानी खिलाड़ी हुआ बाहर