नई दिल्ली। इन दिनों भारतीय टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली के सितारें बुलंदी पर हैं। टी20 लिस्ट में कोहली के जंप और 22 साल बाद श्रीलंका में लंका दहन के बाद अब विराट ने नया कारनामा किया है। विराट कोहली माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर सचिन और धोनी से आगे निकल गये हैं।
टि्वटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 80 लाख के पार हो गई है। इसके लिए उन्होंने टि्वटर पर अपने फॉलोअर्स का शुक्रिया भी अदा किया। कोहली ने फॉलोअर्स का थैंक्यू कहते हुए ट्वीट किया कि 80 लाख फॉलोअर्स, बहुत खुश हूं। आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।
8 Million Followers! Absolutely Delighted. Thank You everyone for the immense love! #Grateful pic.twitter.com/9p2xn9fc7J
— Virat Kohli (@imVkohli) September 6, 2015 गौरतलब है कि अभी तक टि्वटर पर सचिन तेंदुलकर का ही दबदबा था उनके77 लाख फालोअर्स थे तो वहीं कैप्टन कूल यानी महेन्द्र सिंहधोनी के लगभग 45 लाख फॉलोअर्स हैं।