IPL 2019 में RCB के प्रदर्शन पर गर्व करते हुए विराट कोहली ने किया ये वायदा
नई दिल्ली। 4 मई को हुए मैच के साथ आरसीबी के आईपीएल 2019 का सफर भी समाप्त हुआ। लगातार 6 मैच हारने वाली इस टीम ने टूर्नामेंट के अगले हॉफ में कहीं बेहतर जज्बा दिखाते हुए सम्मानजनक विदाई ली। अंक तालिका में यह टीम 14 मैचों में 5 जीत और 8 हार के बाद निचले पायदान पर है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला गया था।
बेंगलुरु की बाद में जीतों का श्रेय काफी हद तक विराट कोहली और टीम प्रबंधन के दबाव मुक्त होकर खेलने के फैसले को जाता है। वर्ना एक समय यह टीम हारने के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करती हुई दिखाई दे रही थी। टीम के कप्तान विराट कोहली इस बात को बखूबी समझते भी हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम सेकेंड हॉफ पर फोकस करे तो बिल्कुल ऐसा ही नतीजा हम पहले हॉफ में चाहते थे। आईपीएल जैसी प्रतियोगिताओं में वापसी करना बहुत मुश्किल होता है।
यह खबर भी पढ़िए- 'RCB खुद तो डूबा ही, सनराइजर्स को भी ले डूबा', हार के बाद SRH का बना खूब मजाक
ये बात कोहली ने मैच के बाद कही। उन्होंने कहा, 'अंक तालिका में हमारी स्थिति वैसी नहीं है जैसी हम चाहते थे लेकिन दूसरा हॉफ हमारे लिए बहुत अच्छा साबित हुआ इसलिए यह हमारे लिए बुरा सीजन नहीं गया है। हमने अपने आखिरी 7 मैचों में 5 जीत दर्ज की जबकि एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला। ये एक ऐसा परिणाम है जिस पर हम गर्व कर सकते हैं।'
कोहली ने इस सत्र में टीम के लिए काफी कुछ सीखने वाला अनुभव भी बताया। साथ ही उन्होंने आरसीबी के निराश फैंस से कहा, 'मैं आपका दर्द समझ सकता हूं। मैं खुद भी इस टीम से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं। और अगले साल हम निश्चित रूप से अपने खेल में सुधार करेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
