जहीर-द्रविड़ बाहर, भरत अरुण और संजय बांगर के नाम पर लगी मुहर
नई दिल्ली। काफी उठापटक के बाद बीसीसीआई ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी कोच के नाम पर मुहर लगा दी है। जी हां, जैसा की पहले खबरें आ रहीं थी कि मुख्य कोच रवि की पसंद वाले व्यक्ति को ही भारतीय टीम का बॉलिंग कोच बनाया जाएगा। अब बीसीसीआई ने भी इस पर मुहर लगा दी है। बीसीसीआई ने रवि शास्त्री के अनुरोध पर भरत अरुण को भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीसीसीआई ने कहा है कि भरत अरुण को गेंदबाजी व संजय बांगर को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया जाएगा।
BCCI has appointed Sanjay Bangar as the assistant coach and Bharat Arun as the bowling coach till next World Cup. pic.twitter.com/vgVO0PLmuz
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017
आपको बता दें कि पहले खबरें ऐसी भी आ रही थीं कि विदेश दौरों के लिए राहुल द्रविड़ और जहीर खान की सेवाएं भी ली जाएंगी। माना जा रहा था कि विदेश दौरों के लिए जहीर खान को गेंदबाजी कोच और राहुल द्रविड़ को बल्लेबाजी कोच बनाया जाएगा। हालांकि अब इन दोनों को टीम में कोई जगह नहीं दी गई है।
पढ़ेंः- 5 विकेट लेने वाला भारतीय बॉलिंग कोच, शास्त्री से है पुराना नाता!
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
