भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए श्रीलंकाई कप्तान, ये रही वजह
कोलंबो। भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। दरअसल 26 जुलाई से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में कप्तान दिनेश चांडीमल नहीं खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चांडीमल को निमोनिया हुआ है। हालांकि अब उनका दूसरे टेस्ट मैच में भी खेलने पर संभव नहीं लग रहा है। गौरतलब है कि एंजेलो मैथ्यूज के कप्तानी छोड़ने के बाद दिनेश चांडीमल को कप्तानी सौंपी गई है।
श्रीलंकाई टीम मैनेजर असंका गुरुसिंघे ने पुष्टि की है कि चांडीमल अस्पताल में भर्ती हैं। जिंब्बाब्वे के खिलाफ हाल में खेले गए एकमात्र टेस्ट में चांडीमल ने श्रीलंका की कप्तानी संभाली थी। उस रोमांचक टेस्ट में श्रीलंका ने रिकॉर्ड 4 विकेट से जीत हासिल की थी। चांडीमल की गैरमौजूदगी में रंगना हेराथ टीम की कप्तानी करेंगे।
पढ़ेंः- Video: श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम, जिम में बहा रही है पसीना
हेराथ इससे पहले भी श्रीलंका की कप्तानी की बागडोर संभाल चुके हैं। आपको बता दें कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम इंडिया ने श्रीलंका पर 2015 की सीरीज फतह के बाद से एक भी सीरीज नहीं गंवाई है। ऐसे में कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम एक बार फिर अपने उस रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
