Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL के न होने से निराश नहीं हैं प्रियम गर्ग, बताया कैसे करेंगे पैट कमिंस का सामना

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में इस साल आयोजित हुए अंडर-19 विश्व कप में उपविजेता रही भारतीय टीम भले ही खिताब को अपना न बना सकी है लेकिन इस टूर्नामेंट के दौरान युवा खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट के उज्जवल भविष्य की आशाओं को बरकरार रखा है। खासतौर से टीम के कप्तान रहे प्रियम गर्ग ने, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान 2 अर्धशतक तो लगाये साथ ही किसी बड़े टूर्नामेंट में कैसे टीम को लीड किया जाता है यह भी बताया। आईपीएल 2020 में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा।

और पढ़ें: BBL में न्यूजीलैंड की अलग टीम शामिल करना चाहते हैं ब्रैंडन मैकलम, जानें क्यों

महज 15 साल की उम्र में भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदों को आसानी से खेलने वाले इस बल्लेबाज पर दुनिया भर के दिग्गजों की निगाहें टिकी थी कि इस साल आईपीएल के दौरान यह खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करता है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते फिलहाल आईपीएल को अनिश्चितकालीन समय तक के लिये टाल दिया गया है।

और पढ़ें: 1985 विश्व चैंपियनशिप: शास्त्री ने मियांदाद को किया ट्रोल, कहा- ऑडी जीतने के करीब भी नहीं थे

आईपीएल के टलने से निराश नहीं हैं प्रियम गर्ग

आईपीएल के टलने से निराश नहीं हैं प्रियम गर्ग

आईपीएल के टलने और फैन्स के लिये इस युवा खिलाड़ी के बारे में अधिक जानने के लिये सोशल मीडिया एप 'हेलो' पर स्पोर्टस जर्नलिस्ट अनुपम पांडे ने लाइव चैट की और यह जानने की कोशिश की अपने पहले आईपीएल को खेलने के इंतजार में इस खिलाड़ी को इसके तय समय पर न होने की बात पर कैसा लगा।

प्रियम गर्ग ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा,' युवाओं के लिये आईपीएल एक बहुत बड़ा मंच है। यहां पर अच्छा करने वाले कई खिलाड़ियों को भारतीय टीम में खेलने का मौका भी मिलता है। हालांकि मंच कितना भी बड़ा क्यों न हो पर लोगों की सुरक्षा सबसे पहले आती है। कोरोना का आना किसी के हाथ में नहीं था पर इसे रोकना है। मुझे इसके टलने से बहुत निराशा नहीं है, हालांकि अभी तक इसके न होने को लेकर कोई सूचना नहीं आई है। कुछ लोगों का मानना है कि इसका आयोजन अक्टूबर में कराया जा सकता है, तो सबकी तरह मैं भी इंतजार कर रहा हूं और फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं।'

प्रियम ने बताया कैसे करेंगे पैट कमिंस का सामना

प्रियम ने बताया कैसे करेंगे पैट कमिंस का सामना

इस दौरान प्रियम गर्ग से यह सवाल भी पूछा गया कि अगर आईपीएल में उन्हें दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज पैट कमिंस का सामना करना पड़े तो वह कैसे करेंगे, साथ ही यह भी बताया कि अगर उन्हें अपनी पसंद के गेंदबाज का सामना करने को मिले तो वो कौन होगा।

इसके जवाब में उन्होंने कहा,' जब मैं किसी गेंदबाज का सामना करता हूं तो मेरे लिये वह सिर्फ एक गेंदबाज होता है। फिर मेरे दिमाग में यह नहीं आता कि वो गेंदबाज कौन है, उसकी रैंकिंग क्या हैं। मेरे लिये यह खुद को बेहतर बनाने का एक मौका मात्र है। अगर मुझसे पूछा जाये कि मैं किस गेंदबाज का सामना करना पसंद करूंगा तो वो मेरे लिये जसप्रीत बुमराह होंगे क्योंकि उनकी यॉर्कर्स को खेलने में दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज हिचकिचाते हैं।'

सचिन के बाद किस खिलाड़ी को मानते हैं आदर्श

सचिन के बाद किस खिलाड़ी को मानते हैं आदर्श

इस लाइव चैट के दौरान प्रियम गर्ग ने कई और बातों का खुलासा करते हुए बताया कि क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर उनके ऑल टाइम फैवरिट खिलाड़ी रहे हैं। हालांकि अगर सचिन के अलावा उन्हें किसी और खिलाड़ी को चुनना पड़े तो वह पूर्व कप्तान एमएस धोनी को चुनेंगे। प्रियम गर्ग ने आईपीएल में किसी भी टीम को अपनी फैवरिट बताने से इंकार करते हुए कहा कि वह सनराईजर्स हैदराबाद के साथ खुश हैं।

इसके पीछे का कारण बताते हुए गर्ग ने कहा कि उन्हें इस टीम से जुड़कर भुवनेश्वर कुमार के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा।

अंडर 19 की टीम में प्रियम के बाद कौन है बेहतर

अंडर 19 की टीम में प्रियम के बाद कौन है बेहतर

इस सेशन के दौरान प्रियम से यह भी पूछा गया कि जब उनकी टीम अंडर 19 विश्व कप का सफर तय कर रही थी तो उस दौरान कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उनकी नजर में उनके अलावा ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जिसे वो खुद बेस्ट मानते हैं।

इसके जवाब में प्रियम ने कहा,' मेरी नजर में टीम का हर खिलाड़ी बेस्ट था क्योंकि टीम का मतलब सभी 15 खिलाड़ियों से होता है। इसलिये यह मेरे लिये नामुमकिन है कि मैं उनमें से किसी को नंबर दे सकूं। देश के लिये खिताब जीतने के इस अभियान में सभी खिलाड़ियों ने अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश की। हालांकि इस टीम से पहले मुझे शुभमन गिल वो खिलाड़ी नजर आते हैं जो मुझसे बेहतर खेले थे।

Story first published: Thursday, May 7, 2020, 14:46 [IST]
Other articles published on May 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+