For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U23 Asia Cup: बांग्लादेश ने भारत को 6 विकेट से रौंदा, सिरदर्द बनें सौम्य सरकार

नई दिल्ली। इंदौर के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भले ही बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम को भारत के हाथों पारी और 130 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन बांग्लादेश में आयोजित इमरजिंग एशिया कप के ग्रुप ए मुकाबले में उसकी युवा टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को 6 विकेट से हरा दिया। अंडर-23 इमरजिंग एशिया कप के इस मुकाबले में बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे कप्तान नजमुल हुसैन शंटो और राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे सौम्य सरकार, जिन्होंने पहले गेंदबाजी और फिर शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत को 6 विकेट से रौंद दिया।

और पढ़ें: 1st Test, IND vs BAN: इंदौर में भारत ने रचा इतिहास, 26 साल बाद किया यह कारनामा, देखें रिकॉर्ड

ग्रुप ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 246 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए अरमान जाफर ने 105 रनों दमदार पारी खेली और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। अरमान के बाद 40 रन बनाने वाले विनायक गुप्ता टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। आर्यन जुयल ने 37 रनों की पारी खेली।

सुमोन खान की गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। अरमान को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज पचास का आंकड़ा नहीं छू सका। सुमोन के अलावा तनवीर इस्लाम और सौम्य सरकार ने दो-दो विकेट लिए।

और पढ़ें: T10 League: अबु धाबी में दिखा अजीबो-गरीब एक्शन में गेंदबाजी करने वाला बॉलर, फैन्स चौंके

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने यह स्कोर महज 42.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 88 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्के लगा 94 रनों की पारी खेली। जबकि सौम्य सरकार ने 66 गेंदों पर 73 रन बनाए। वहीं अफीफ हुसैन ने नाबाद 34 रन बनाकर बांग्लादेश को भारत के खिलाफ 6 विकेट से जीत दिला दी।

Story first published: Sunday, November 17, 2019, 12:08 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+