पोंटिंग, स्टीव वॉ जैसों को भी कोहली ने दी मात, भारतीय गेंदबाजों ने बनाया ऐसा शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली: जब भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 2-0 से उसकी ही धरती पर हराया था तब विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए थे। हालांकि कोहली ने इस उपलब्धि को व्यक्तिगत तौर पर लेने से इंकार कर दिया था और कहा था कि टीम के एकजुट प्रयास के बिना इस तरह की उपलब्धि संभव नहीं है। मैच के बाद कोहली ने कहा था कि कप्तानी केवल आपके नाम के आगे 'सी' (C) लगा होने के समान है। ये सामूहिक प्रयास है जो मायने रखता है।

कोहली का कद 'विराट' करने वाला रिकॉर्ड
कोहली ने आगे कहा था, 'यह इस बेहतरीन टीम (टीम इंडिया) के प्रदर्शन का ही बाई प्रोडेक्ट है जो हम आज यहां पर हैं। अगर हमारे पास ऐसे गेंदबाज ना होते तो मैं नहीं समझता कि इस तरह का नतीजा पाना संभव था।' हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एल बालाजी ने बताया कि यह समय भारतीय तेज गेंदबाजों का बेस्ट समय है। कोहली की कप्तानी तले भारतीय टीम का टेस्ट गेंदबाजी औसत 26.33 है। यह अपने आप में एक बहुत ही बड़ी बात है क्योंकि दुनिया में ऐसे केवल चार ही कप्तान ऐसे हैं जिनकी अगुवाई में उनकी टीम का टेस्ट बॉलिंग औसत कोहली की टीम के औसत से बेहतर रहा है। इन कप्तानों को चुनने का पैमाना यह है कि इन्होंने 30 से ज्यादा टेस्ट मैचों में अपनी टीम की कमान संभाली हो।
टीम इंडिया के मिस्टर भरोसेमंद रहे राहुल द्रविड़ पर क्यों उठ रही है उंगली

दुनिया के टॉप कप्तानों से भी आगे निकले विराट-
कोहली से बेहतर टेस्ट गेंदबाजी औसत वाले कप्तानों में वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स, दक्षिण अफ्रीका हैंसी क्रोनिए और इंग्लैंड के माइक बेयरली व पीटर मेय हैं। इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय गेंदबाजी खासकर तेज गेंदबाजी पिछले कुछ विदेशी दौरों पर घातक रही है। चाहे बात दक्षिण अफ्रीका दौर की हो या फिर इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया की, टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया है और बुमराह भारत की खोज साबित हुए हैं। अगर इन आंकड़ों के आधार पर तुलना की जाए तो कोहली की अगुवाई वाला गेंदबाजी अटैक इयान चैपल, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ या रिकी पोंटिंग से भी बेहतर है।

भारतीय टेस्ट इतिहास का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी रिकॉर्ड-
भारतीय कप्तानों की बात करें तो कोहली के बाद मंसूर अली खान पटौती और सुनील गावस्कर का नंबर आता है जिनकी अगुवाई में भारतीय टेस्ट गेंदबाजी का औसत क्रमशः 32.50 और 36.38 था। यह आंकड़े वास्तव में सुखद हैं और पिछले कुछ समय में भारतीय क्रिकेट में आए बदलाव को बखूबी बयां करते हैं। विराट कोहली के तरकश में बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी शस्त्रों के अलावा नवदीप सैनी, दीपक चाहर जैसे नए गेंदबाजों की फौज भी जुड़ रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
