
किस वजह से रिजेक्ट हुआ शमी का वीजा
बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार इसके पीछे वजह यह रही है कि शमी के ऊपर उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा के तहत केस दर्ज करा रखे हैं। इन दोनों के बीच लंबे समय से विवाद जारी है जो अब तक नहीं सुलझा है। इसके चलते अमेरिका ने शमी को वीजा जारी करने से मना कर दिया। इस बारे में बात करते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के लिए जिन खिलाड़ियों के पास अमेरिका का वीजा नहीं था, उनके लिए पी-1 वीजा कैटगरी में आवेदन किया गया था। भारतीय टीम की ओर से जितने भी खिलाड़ियों ने आवेदन किया था, उनमें शमी को छोड़कर सभी को पहली ही बार में वीजा मिल गया।
रोहित शर्मा के अनफॉलो करने पर अनुष्का शर्मा ने किया पलटवार! जानिए क्या कहा

बीसीसीआई ने उठाया तुरंत कदम
बता दें कि यदि आप किसी अंतरराष्ट्रीय खेल टीम के सदस्य हैं तो आपको अमेरिका के लिए शॉर्ट टर्म के लिए वीजा मिलता है। भारतीय टीम के कप्तान कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच रवि शास्त्री के पास पहले से ही 10 साल का अमेरिका वीजा है। शमी का वीजा कैंसिल होते ही बीसीसीआई तुरंत हरकत में आ गया और उसके सीईओ राहुल जौहरी ने इस मामले में दखल दिया। बाद में बीसीसीआई की ओर से अतिरिक्त कागजात अमेरीकी दूतावास में जमा कराए गए तब जाकर शमी को वीजा मिल सका। बता दें कि बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए वीजा आवेदन मुंबई स्थिति अमेरिकन वाणिज्यिक दूतावास में दिया गया था।
कपिल देव की समिति चुनेगी टीम इंडिया का नया हेड कोच, कप्तान की होगी ये भूमिका

वनडे और टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे शमी
खास बात यह है कि भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 और 4 अगस्त को होने वाले टी20 मुकाबले अमेरिका में ही खेलने हैं। यह मैच अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के लॉडरहिल शहर के सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेले जाएंगे। उसके बाद के सभी मैच वेस्टइंडीज में होंगे। टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज शुरू होगी जिसमें शमी हिस्सा लेंगे। 8 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी शमी हिस्सा होंगे। पहला टेस्ट 22 अगस्त और दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से खेला जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
