'खिलाड़ी भोंक रहे हैं उनकी पीठ में खंजर', लैंगर कॉन्ट्रोवर्सी पर उस्मान ख्वाजा ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर के टीम को मैनेज करने का कठिन तरीका काफी चर्चा का विषय रहा है और इस दौरान मीडिया में उनके तरीकों के कई खराब पहलू छापे गये हैं। उनकी कोचिंग का स्टाइल ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आया है इसको लेकर इस साल उनकी कोचिंग का रिव्यू किया गया। हालांकि लैंगर ने जून में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ बात करके मुद्दे को सुलझा लिया लेकिन मामला यहीं पर खत्म नहीं हुआ।
और पढ़ें: 2 हफ्ते में तीसरे युवा क्रिकेटर ने भारत छोड़ थामा अमेरिका का हाथ, MCL के साथ किया 3 साल का करार
इसी मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कुछ अधिकारियों ने टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों से मुलाकात की और परिस्थिति को लेकर बात की। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे टेस्ट बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

टीम की खराब फॉर्म ने लैंगर विवाद को दी है ज्यादा हवा
उस्मान ख्वाजा ने कहा कि वह उन रिपोर्टस से पूरी तरह से खफा हैं जो को लोगों के बीच इस समय घूम रही है और ऐसा लग रहा है जैसे कुछ खिलाड़ियों ने उनकी पीठ खंजर भोंककर उन्हें धोखा दिया है। ख्वाजा ने आगे कहा कि वो खिलाड़ियों से निराश हैं जिन्होंने जस्टिन लैंगर से सीधे बात न करके मैनेजमेंट के इंटेंस स्टाइल को मीडिया में लीक किया जिसका नतीजा काफी खराब साबित हुआ।
मौजूदा समय के सीमित ओवर्स के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि कंगारू टीम की खराब फॉर्म ने भी लैंगर के खिलाफ हो रहे इस विवाद को हवा दी है।

खिलाड़ियों ने लैंगर को दिया धोखा
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ख्वाजा ने कहा,'मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा जरूरी और निराशाजनक यह रहा कि खिलाड़ियों ने अपना स्टैंड नहीं लिया और लैंगर के साथ बात नहीं की। चीजें अभी भी मीडिया के सामने आ रही हैं। आपको क्या लगता है कि लैंगर कैसा महसूस कर रहे हैं। जाहिर तौर पर वह ऐसा महसूस कर रहे होंगे कि खिलाड़ियों ने उन्हें धोखा दिया है और उनकी पीठ में छूरा भोंका है। यह कुछ ऐसा ही नजर आता है।'

हमेशा कोच की गलती नहीं होती
ख्वाजा ने आगे कहा कि इसी वजह से यह सबसे ज्यादा निराशाजनक है जिसके चलते यह काफी बुरा नजर आता है। यह कुछ ऐसा है जिसे टीम को जल्द से जल्द सुलझाने की दरकार है। हमेशा कोच की 100 फीसदी गलती नहीं होती है। खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें एक परिस्थिति पर जाकर अपनी जिम्मेदारी लेनी ही पड़ेगी।
गौरतलब है कि ख्वाजा को 2019 की एशेज टेस्ट सीरीज के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है, हालांकि इस खिलाड़ी ने टीम में वापसी की अपनी उम्मीदों को अभी भी नहीं छोड़ा है और उन्हें उम्मीद है कि वो आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के लिये खेलते नजर आयेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि लैंगर अभी भी ऑस्ट्रेलिया की टीम को संभालने के लिये बेस्ट चॉइस हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
