विश्व कप जिताने वाले बेन स्टोक्स होंगे इस खास क्लब में शामिल, इंग्लैंड की महारानी करेंगी सम्मान
नई दिल्ली। ब्रिटेन में इस साल आयोजित हुए 2019 विश्व कप में पहली बार इंग्लैंड को खिताब जिताने वाले बेन स्टोक्स को ब्रिटेन सरकार ने सम्मानित करने का फैसला किया है। ब्रिटेन सरकार ने आईसीसी विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित करते हुए ब्रिटेन के 'न्यू इयर ऑनर्स लिस्ट' में जगह दी है।
आईसीसी विश्व कप के फाइनल मैच में 84 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मैच जिताने वाले बेन स्टोक्स को 'ऑफिसर ऑफ द आर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर' के सम्मान के लिए चुना गया है, जिसे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा दिया जाएगा।
और पढ़ें: चोट और वापसी पर जानें क्या बोले भुवनेश्वर कुमार, NCA को बताया इस बात का जिम्मेदार
आईसीसी विश्व कप में रोमांचक फाइनल जिताने के 6 हफ्ते बाद बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में नाबाद 135 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी और इंग्लैंड को हार से बचाया था।
वहीं इंग्लैंड की टीम को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन को 'कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर' के सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं इस ऑनर्स लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट को 'मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर' का सम्मान मिलेगा।
और पढ़ें: AUS vs NZ: लगातार दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को मिली हार, ब्लंडेल का शतक बेकार, सीरीज जीती ऑस्ट्रेलिया
वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज क्लाइव लॉयड और गॉर्डन ग्रीनिज को 1970 और 1980 के दशक में टीम दमदार बनाने में अहम योगदान देने के लिए 'नाइटहुड्स' का सम्मान दिया जाएगा। ये सम्मान साल में दो बार दिए जाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
