Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एलन बॉर्डर को पछाड़कर क्रिकेट इतिहास के टॉप-5 कप्तानों में शामिल हुए कोहली

कोलकाता: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को डे-नाइट टेस्ट में एक पारी और 46 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 2-0 से जीत ली। जीत का सेहरा टीम की जबरदस्त गेंदबाजी के सिर पर बांधते हुए विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस मैच में तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने नाम 19 विकेट लिए तो वहीं बल्लेबाजी में कोहली ने पिंक बॉल से भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाकर इतिहास में अपना नाम लिखाया।

कोहली की 33वीं टेस्ट जीत-

कोहली की 33वीं टेस्ट जीत-

बांग्लादेश ने इस मैच में पहली पारी में 106 रन बनाए थे जिसके बाद भारत ने कोहली के शानदार शतक (136) की बदौलत 347 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में केवल 195 रन बनाकर आउट हो गई। यह कप्तान के तौर पर विराट कोहली की टेस्ट मैचों में 33वीं जीत थी। इसके साथ ही कोहली ने कंगारू कप्तान एलन बोर्डर को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 32 टेस्टों में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। पहले से ही भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान में शामिल कोहली अब दुनिया के टॉप-5 कप्तानों में शुमार हो गए हैं।

दुनियां के 5वें सफल कप्तान बने-

दुनियां के 5वें सफल कप्तान बने-

इस लिस्ट में नंबर एक पर प्रोटियाज कप्तान ग्रीम स्मिथ का नाम आता है जिन्होंने 53 टेस्ट जीत में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया। दूसरे नंबर पर 48 टेस्ट जीत के साथ रिकी पोंटिंग का नाम आता है। तीन नंबर पर उनके ही हमवतन कंगारू कप्तान स्टीव वॉ हैं जिन्होंने 41 मैच ऑस्ट्रेलिया को जिताए थे। चौथे नंबर पर विंडीज के सुनहरे दौर के कप्तान क्लाइव लॉयड हैं जिन्होंने 36 मैचों में टीम को जीत दिलाई। अब कोहली इनके बाद पांचवें नंबर पर आ गए हैं।

IND vs BAN: एक और पारी की जीत के साथ टीम इंडिया ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ईशांत, उमेश और शमी की तिकड़ी

ईशांत, उमेश और शमी की तिकड़ी

भारतीय तेज गेंदबाजी इस मैच में सुपर स्टार साबित हुई। जिस आतंक के साथ टीम इंडिया के पेसरों ने पिछले कुछ समय में कहर बरपाया है उसकी एक शानदार बानगी ईडन गार्डन्स में गुलाबी गेंद से देखने को मिली। दूसरी पारी में उमेश यादव ने पांच और ईशांत शर्मा ने चार विकेट लिए। जबकि एक बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हुआ। इस मैच की पहली पारी में भी बांग्लादेश के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए थे। ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने क्रमशः 5 और 3 विकेट लिए थे जबकि दो विकेट मोहम्मद शमी को मिले थे। ईशांत शर्मा को इस शानदार प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द मैच दिया गया है।

Story first published: Sunday, November 24, 2019, 16:49 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+