रांची। क्रिकेटरों की शादियों का मौसम जारी है रैना, कार्तिक, भज्जी, रोहित और मोहित के बाद अब टीम इंडिया के फास्ट बॉलर वरुण एरोन ने भी आज अपनी बचपन की साथी रागिनी से कोर्ट मैरज कर ली है।
हालांकि दोनों की शादी 4 फरवरी को जमशेदपुर के बिष्टुपुर सेंट मेरी चर्च में होगी जिसके लिए काफी दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है जिसमें झारखंड के सीएम रघुबर दास भी शामिल हैं। फिलहाल स्थानीय चैनलों के मुताबिक वरूण और रागिनी के करीबी लोग ही आज कोर्ट पहुंचे थे और चालीस मिनट में दोनों कानूनन पति-पत्नी बन गये।
इस दौरान वरूण और उनके घरवालों ने मीडिया और लोगों से बराबर दूरी बनाये रखी और बड़ी शांति से मैरज करायी। गौरतलब है कि वरुण मौजूदा दौर में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलते हैं। इससे पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स, बेंगलुरु टीम की ओर से भी खेल चुके हैं।