For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज सीरीज से पहले मगरमच्छ के पास क्यों पहुंचे इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी? देखें वीडियो

क वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी मगरमच्छ के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली मगरमच्छ के साथ खेलते नजर आए।

सिडनी। क्रिकेट की बहुप्रतीक्षित ऐशेज सीरीज ऑस्ट्रलिया में 23 नवंबर से खेली जीएगा। क्रिकेट में भारत पाकिस्तान मैच के अलावा अगर किसी मैच का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है तो वह है ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड। ये दोनों एक दूसरे की चिरप्रतिद्वंदी टीमें हैं। हालांकि एशेज टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमें जमकर तैयारियां करने में लगी हैं। लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया पहुंची इंग्लैंड की टीम खुद को रिलैक्स करने के लिए ऑस्ट्रेलिया घूम रही है।

दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी मगरमच्छ के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली मगरमच्छ के साथ खेलते नजर आए। दरअसल मोइन अली एक चिड़ियाघर में गए थे जहां वो मगरमच्छ को चारा खिलाते नजर आए। मोइन अली का वीडियो इंग्लिश क्रिकेट के ट्विटर अकाउंट पर भी अपलोड किया गया है।

वीडियो में मोइन अली के अलावा एलेस्टर कुक भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मोइन मगरमच्छ को जैसे ही चारा खिलाने के लिए आगे बढ़ाते हैं वैसे ही मगरमच्छ अचानक उसे लपक लेता। हालांकि इस बीच सभी हसते नजर आ रहे थे।

विवाद के बाद बेन स्टोक्स के बिना ऑस्ट्रेलिया पहुंची इंग्लैंड की टीम के लिए मोइन अली काफी अमह साबित होंगे। अली स्पिन गेंदबाजी के अलावा शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वैसे एशेज से पहले दो प्रैक्टिस मैच में मोइन अली नहीं खेल सके थे। मोइन अली को खिंचाव की समस्या थी, लेकिन अब वो फिट हो गए हैं। इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने बताया कि मोइन अली आखिरी प्रैक्टिस मैच में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे।

इसे भी पढ़ेंः- जिस टीम ने मुझे सबकुछ दिया उसे ऐसे नहीं छोड़ूंगाः हार्दिक पांड्या

Story first published: Thursday, November 16, 2017, 11:41 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+