मुंबई। जैसा कि आपको मालूम है कि वनडे टीम के कप्तान धोनी के जीवन पर फिल्म बन रही है जिसका नाम है 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' । इस फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत।
इसलिए इन दिनों सुशांत पूरी तरह से कैप्टन धोनी को कॉपी करने में लगे हैं और यही वजह है कि आजकल आप उन्हें किसी जिम में नहीं बल्कि मैदान पर नेट प्रैक्टिस करते हुए देख सकते हैं, जहां वो धोनी के सिग्नेचर शॉट को कॉपी करने में लगे हैं।
यकीन नहीं आता है तो जरूर देखिये यह वीडियो...
गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे हैं और यह फिल्म 2 सितंबर 2016 को रिलीज होगी।