For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब जाधव से बोले कोहली- ये पीछे भी देगा बाॅल! वीडियो में देखें फिर आगे क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम भले ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतने में कामयाब ना हो पाई हो। लेकिन कप्तान विराट कोहली ने अपने बल्ले से एक और शतक लगाकर सबका दिल जीत लिया। एक तरफ जहां सभी खिलाड़ी संघर्ष करते दिखे तो वहीं दूसरी तरफ कोहली हैं जो कंगारू गेंदबाजों की आसानी से धुनाई कर रहे थे। कोहली का दिमाग पहले ही पड़ लेता है कि अब गेंदबाज काैन सी चाल चलने वाला है। शायद इसी कारण कोहली आसानी से विकेट भी नहीं देते। इसका एक उदाहरण उस समय भी देखने को मिला जब केदार जाधव स्पिनर एडम जांपा की गेंद का सामना कर रहे थे। कोहली पहले ही समझ गए थे कि जांपा काैन सी गेंद जाधव को डालेंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो चुका है।

यह भी पढ़ें- सफल हुई जांपा की चाल, मैच के बाद बताया कैसे कोहली का चटकाया विकेट

वाक्या उस समय का है जब क्रीज पर कोहली और जाधव थे। नाॅनस्ट्राईक पर कोहली खड़े थे और जांपा जाधव को गेंद फेंकने के लिए तैयार थे। लेकिन जांपा के गेंद फेंकने से पहले कोहली जाधव से कहते हैं- ये पीछे भी देगा बाॅल। यह कहते ही कोहली ने जाधव को गर्दन हिलाते खाली जगह पर शाॅर्ट खेलने का इशारा भी किया। बस फिर क्या, वही हुआ जो कोहली ने कहा था। जांपा ने जाधव को पीछे की ओर शाॅर्ट गेंद फेंकी, जिसपर जाधव ने करारा शाॅर्ट मारते हुए चाैका लगा दिया। कोहली के इस अंदाजे की सारी रिकाॅर्डिंग माइक स्टंप में कैद हो गई।

बता दें कि आस्ट्रलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 313 रन बनाए। जवाब में कोहली के शतक के बावजूद भी भारतीय टीम 281 रनों पर आलआउट होकर 32 रनों से मैच हार गई। कोहली ने 95 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चाैके और 1 छक्का शामिल रहा। कोहली का यह वनडे में 41वां शतक है। अब वह सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतकों के रिकाॅर्ड को तोड़ने से महज 9 शतक दूर हैं। भारत अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे है। चाैथा वनडे मुकाबला मोहाली में 10 मार्च को होगा।

Story first published: Saturday, March 9, 2019, 12:20 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+