फुटबॉल मैच में 'विराट सेना' के सामने छूटे रणबीर कपूर के पसीने, मैदान पर दिखा कोहली का भांगड़ा
मुंबई। रविवार को हुए चैरिटी फुटबॉल मैच में भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्टर्स के बीच मुकाबला हुआ। ये मैच भारतीय क्रिकेटर्स की टीम 'ऑल हर्ट एफसी' और बॉलीवुड स्टार्स की टीम 'ऑल स्टार्स एफसी' के बीच खेला गया, जिसमे क्रिकेटर्स की टीम का नेतृत्व विराट कोहली ने किया, वहीं रणबीर कपूर के हाथों में बॉलीवुड स्टार्स टीम की कमान थी। कोहली की विराट सेना का जलवा यहां भी बरकरार रहा और उनकी विराट सेना ने रणबीर कपूर की टीम को 7-3 से पराजित किया। इस मैच के हीरो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे, जिन्होंने इस मैच में तीन गोल किए तो वहीं दर्शकों को कप्तान कोहली से भी निराशा नहीं हुई।
कोहली ने भी दाएं छोर से तेज दौड़ लगाते हुए एक गोल किया और फिर भांगड़ा स्टाइल में नाच किया। कोहली के दिल्ली वाले स्टाइल का डांस देखकर हर कोई मंत्र-मुग्ध हो गया, लोगों की तालियां तो बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थीं। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश और फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल के चैंपियन रोहन बोपन्ना भी इस मैच में विराट कोहली की टीम का हिस्सा थे। यहां आपको एक खास बात बताते हैं, पहले इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के पूर्व मालिक और आईपीएल में सट्टेबाजी के दोषी राज कुंद्रा को भी खेलना था। लेकिन बीसीसीआई ने इस मुकाबले के आयोजकों से स्पष्ट कर दिया था कि अगर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस मुकाबले में शामिल होंगे तो वह अपने क्रिकेटरों को इस मैच में शामिल होने की इजाजत नहीं देगी, जिसके बाद कुंद्रा मानवता और इंसानियत के लिए हो रहे इस मैच का हिस्सा नहीं बने।
दोनों टीमें कुछ इस प्रकार थीं:
- ऑल हर्ट्स एफसी: विराट कोहली, एमएस धोनी, शिखर धवन, रोहन बोपन्ना, उमेश यादव, केएल राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, श्रेयस अय्यर, यजुवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह, एस बद्रीनाथ, श्रीजेत पवन नेगी, दिग्विजय रावत, अनूप श्रीधर, अनिरुद्ध श्रीकांत, मंगलदास।
- ऑल स्टार्स एफसी: अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, लिएंडर पेस, आदित्य रॉय कपूर, शूजित सरकार, अर्जुन कपूर, डिनो मौर्या, कार्तिक आर्यन, अरमान जैन, शब्बीर अहलूवालिया, निशांत मेहरा, सचिन जोशी, जिम सार्भ, विवियन डीसेना, करन वीर मेहरा, आदर जैन, विक्रम थापा, रोहन श्रेष्ठा, हरप्रीत बावेजा, शशांक खैतान।
Read Also:फुटबॉल में भी धोनी का जलवा, बैकहम स्टाइल में मारा गोल
VIDEO: Virat Kohli Celebrated His Goal By Doing 'Delhiwala' Bhangra - https://t.co/CZMFHidwBj pic.twitter.com/l8tsY7UfGU
— TheCricketLounge 🏏 (@Thecricketloung) October 15, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
