Video-जब गांगुली के एक फैसले को सचिन तेंदुलकर ने ऐतिहासिक जीत में बदला
लखनऊ। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 2001 में कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले गया ऐतिहासिक मैच आप नहीं भूले होंगे। लेकिन इस मैच की तस्वीर को गांगुली के एक फैसले ने पूरी तरह से पलट कर रख दिया था।
मिलिए क्रिकेट के उन सितारों से जिन्होंने लड़कियों को बनाया दिवाना..
2001 में खेले गये टेस्ट मैच में भारत फॉलो आन टाल नहीं पाया था। इस मैच में कोलकाता की पिच जबरदस्त टर्न ले रही थी। ऑस्ट्रेलिया मैच को बिना किसी मुश्किल के ड्रा कराने की ओर बढ़ रही थी।
लेकिन उसी वक्त गांगुली ने गेंद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को थमा। गांगुली ने सचिन को गेंदे देते वक्त कहा कि आपके पास सिर्फ एक ओवर है। लेकिन सचिन के इस ओवर ने मैच की तस्वीर को पलट कर रख दिया।
<center><iframe width="100%" height="400" src="https://www.youtube.com/embed/zaHbHsFqlic" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
दरअसल इस मैच में हरभजन सिंह और वेंकटपति राजू बढ़िया गेंदबाजी कर रहे थे लिहाजा सचिन तेंदुलकर को एक ही ओवर दिया गया लेकिन सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया।
इसके बाद सचिन ने 11 ओवर गेंदबाजी की और गिलक्रिस्ट समेत मैथ्यू हेडेन और शेन वार्न का विकेट अपने नाम किया और भारत की जीत की नींव पक्की की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
