For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Vijay Hazare Trophy: पार्थिव की कप्तानी पारी ने दिल्ली को हराया, गुजरात सेमीफाइनल में पहुंची

नई दिल्ली। प्रियांक पांचाल (80) और कप्तान पार्थिव पटेल (76) के अर्धशतकीय पारियों की मदद से गुजरात ने रविवार को दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दिल्ली की पारी 223 रन पर सिमट गई। मैच के दौरान खराब मौसम के कारण खेल रोकना पड़ा और मैच को 49 ओवर का कर दिया गया। दिल्ली ने कप्तान ध्रुव शौरी (91) के अर्धशतक की मदद से दिल्ली की टीम ने 223 रन का स्कोर बनाया। टीम ने एक समय 17 रन के अंदर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद उसने शौरी की अर्धशतकीय पारी के सहारे सम्मानजनक स्कोर बनाया। शौरी ने 109 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा नीतीश राणा ने 33, ललित यादव ने 28 और हिम्मत सिंह ने 26 रनों का योगदान दिया।

गुजरात ने इस लक्ष्य को 37.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात को वीजेडी प्रणाली से 49 ओवर में जीत के लिए 225 रन का लक्ष्य मिला लेकिन टीम ने 37.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान 225 रन बनाकर जीत दर्ज की।

और पढ़ें: 3rd Test: सहवाग- क्रिस गेल के इस खास क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, बनें दुनिया के चौथे खिलाड़ी

दिल्ली के कप्तान ध्रुव शोरे (91) शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 109 गेंद की पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्हें हालांकि दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला। नितीश राणा (33), हिम्मत सिंह (26) और ललित यादव (28) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी नहीं बदल सके।

गुजरात के लिए चिंतन गाजा और अरजान नगवास्वल्ला ने 3-3 विकेट लिए, जबकि पीयूष चावला ने 2 बल्लेबाजों को पविलियन भेजा। छोटे लक्ष्य का गुजरात ने आक्रामक अंदाज में पीछा किया।

और पढ़ें: 3rd Test: रांची में उमेश यादव के बल्ले ने बरपाया कहर, की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, बनाये कई रिकॉर्ड

पार्थिव और पांचाल ने 23.1 ओवर में 150 रन की साझेदारी की। पांचाल ने 91 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का जबकि पटेल ने 60 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 24 ओवर में 150 रन की साझेदारी करके गुजरात को ठोस शुरूआत दिलाई। इस साझेदारी को मनन शर्मा ने तोड़ा।

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ध्रुव रावल (नाबाद 34) ने एक छोर संभाले रखा। ध्रुव रावल ने 46 गेंदों पर नाबाद 34 रनों का योगदान दिया। दिल्ली के लिए सिमरनजीत सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि मनन और पवन नेगी को 1-1 विकट मिला।

Story first published: Sunday, October 20, 2019, 19:51 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+