Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान की जीत पर कश्मीर में फूटे पटाखे, लगे आजादी के नारे

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है, ऐसा पहली बार हुआ है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने यहां तक का सफर तय किया है, जाहिर है इस बात का जश्न पाकिस्तान वाले मनाएंगे ही लेकिन अचरज तब हुआ जब पाकिस्तान की जीत पर कश्मीर में पटाखे फूटने लगे।

आज तक की खबर के मुताबिक बुधवार को खेले गए मैच में जैसे ही पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज ने विनिंग शॉट लगाया वैसे ही कुछ दक्षिण कश्मीर के युवक सड़कों पर निकल आए और आजादी के समर्थन में नारे लगाने लगे।

तो वहीं शोपियां जिले के चिलिपोरा सुगन क्षेत्र में भी आतंकियों ने हवा में गोलीबारी कर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया और पाकिस्तान जीतेगा के नारे लगाए। यही नहीं अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने भी पाकिस्तान की जीत पर ट्वीट किया है।

पाकिस्तान ने इंग्लैंड को आठ विकेटों से हराया

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को आठ विकेटों से करारी मात देते हुए चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में जगह बनाई। अब पाकिस्तान का मुकाबला गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता से फाइनल में होगा। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+