For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Vijay Hazare Trophy: बारिश ने बिगाड़ा मुंबई का खेल, छत्तीसगढ़ सेमीफाइनल में पहुंचा

नई दिल्ली। भारत के घरेलू टूर्नामेंट में सोमवार को हुए दोनों क्वार्टरफाइनल मैचों में बारिश का दखल देखने को मिला जिसकी वजह से दोनों मैच पूरे नहीं हो सके। पहले क्वॉर्टरफाइनल मैच में पंजाब की उम्मीदों पर बारिश ने पानी फेरा तो दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच में मुंबई टूर्नामेंट से बाहर हो गई। छत्तीसगढ़ और मुंबई के बीच सोमवार को यहां क्वार्टर फाइनल मुकाबला होना था, लेकिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और मैच का कोई परिणाम नहीं आया। छत्तीसगढ़ की टीम ने लीग चरण में मुंबई से ज्यादा मैच जीते थे और इसी के आधार पर उसे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। छत्तीसगढ़ की टीम ने लीग चरण में पांच मैच जीते थे जबकि मुंबई ने चार ही मैच जीते थे।

बारिश के कारण क्वार्टर फाइनल मैच में ओवरों की संख्या में कटौती की गई। छत्तीसगढ़ ने 45.4 ओवर में छह विकेट पर 190 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 11.3 ओवरों में 95 रन बना लिए थे कि तभी बारिश शुरू हो गई।

और पढ़ें: 3rd Test: रांची में भारत ने बजाया साउथ अफ्रीका का बैंड, जीत से बस 2 विकेट दूर

बारिश खत्म होने के बाद मुंबई को 40 ओवर में 192 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। इसके जवाब में मुंबई ने 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 79 रन बना लिए थे और उसे अभी मैच जीतने के लिए 113 रन और बनाने थे कि तभी फिर बारिश शुरू हो गई और आगे का खेल संभव नहीं हो पाया।

छत्तीसगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले कर्नाटक और गुजरात अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर पहले सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: पंजाब की उम्मीदों पर बारिश ने फेरा पानी, सेमीफाइनल में पहुंची तमिलनाडु

पहले सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ का सामना बुधवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान कर्नाटक से होगा।

Story first published: Monday, October 21, 2019, 20:14 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+