वर्ल्ड कप 2019 : विजय शंकर ने दिया अंबाती रायडू के '3D वाले ट्वीट' का जवाब, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की जब घोषणा की थी तो यह पहले से निश्चित था कि कुछ खिलाड़ियों की किस्मत का ताला खुलेगा और कुछ खिलाड़ियों के हाथ मायूसी लगेगी। हुआ भी कुछ ऐसा ही लेकिन इस लिस्ट में दो ऐसे नाम नदारद थे जिन पर सबको हैरानी हुई। बाद में इस हैरानी ने विवाद का विकराल रूप धारण कर लिया। यह दो खिलाड़ी थे- अंबाती रायडू और ऋषभ पंत जिनके स्थान पर क्रमशः विजय शंकर और दिनेश कार्तिक को विश्व कप का टिकट थमाया गया था।

रायडू की मायूसी और शंकर का जश्न-

रायडू की मायूसी और शंकर का जश्न-

दिनेश कार्तिक के चयन पर तो फिर भी क्रिकेट के जानकारों ने तसल्ली जताई थी लेकिन नंबर चार पर बैटिंग करने के सबसे ज्यादा संभावित खिलाड़ी अंबाती रायडू की जगह पर चयनकर्ताओं ने इस स्थान के लिए शंकर का चयन किया था। इसके पीछे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता ने शंकर की थ्री-डायमेंशन काबिलियत (बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग) का हवाला दिया था। यह बात रायडू का इतनी नागवार गुजरी थी कि उन्होंने बीसीसीआई की खुलकर खिल्ली उड़ाते हुए 3-D के ऊपर कटाक्ष करने वाला ट्वीट किया था।

आखिर शंकर ने तोड़ी अपनी चुप्पी-

आखिर शंकर ने तोड़ी अपनी चुप्पी-

रायडू ने विश्व कप के लिए ट्वीट करते हुए लिखा है- 'विश्व कप देखने के लिए अभी-अभी नए 3डी चश्मों को ऑर्डर किया है।' इस घटना के बाद क्रिकेट जगत में काफी बवाल मचा और रायडू की आलोचना भी हुई। इस दौरान एक खिलाड़ी जो इस मामले पर बिल्कुल चुप रहा, वह थे विजय शंकर। शंकर ने विश्व कप में सीधे तौर पर रायडू की जगह ली थी लेकिन उन्होंने रायडू की तीखी प्रतिक्रिया पर चुपी ही साधे रखी। लेकिन अब शंकर ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। यह बात उन्होंने एक 'शो' ब्रेकफास्ट विद चैपिंयंस (Breakfast with Champions) में कही।

World Cup 2019: कोहली ने खिंचवाई हैरी केन संग फोटो, अभिषेक बच्चन ने कर दिया ट्रोल

3D 'कटाक्ष' पर शंकर का बयान-

3D 'कटाक्ष' पर शंकर का बयान-

इस शो में रायडू के 3D वाले ट्वीट के बारे में जब शंकर से पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही समझदारी से इसका जवाब दिया है। शंकर ने कहा, 'मैं जानता हूं कि जब एक क्रिकेटर टीम में नहीं चुना जाता है तो उसको कैसा महसूस होता है। मैं एक खिलाड़ी के तौर पर इस बात को समझ सकता हूं। और मैं ये भी जानता हूं कि उनका (रायडू) इशारा मेरी ओर नहीं था। उनको बस वो ट्वीट करना था जो उन्होंने किया। मैं समझता सकता हूं कि वे किस स्थिति में थे। किसी भी क्रिकेटर की ऐसी प्रतिक्रिया अपनी जगह सही है।'

Story first published: Saturday, May 25, 2019, 14:49 [IST]
Other articles published on May 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+