For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019: कोहली ने खिंचवाई हैरी केन संग फोटो, अभिषेक बच्चन ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भारत को तीसरी बार क्रिकेट में विश्व चैंपियन बनाने का सपना लिए इंग्लैंड में टीम के साथ तैयारियां कर रहें हैं। भारत को विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। उससे पहले टीम इंडिया दो वार्म-अप मैच खेलेगी। पहला मैच 25 मई से कीवी टीम के खिलाफ खेला जाएगा।

फुटबॉल कप्तान संग क्रिकेट के कप्तान-

टीम इंडिया के व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच कोहली थोड़ा समय निकालकर लंदन में अपने अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत कर रहे हैं। अभी हाल में ही आईसीसी ने 10 कप्तानों की मुलाकात का एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें विश्व कप में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्तान शामिल थे। कोहली ने अब इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन से शुक्रवार को मुलाकात की है। दरअसल, लंदन में ही प्रीमियर लीग क्लब टोटनहैम होट्सपुर अपने इतिहास का सबसे अहम मुकाबला यूईएफए चैंपियंस लीग का फाइनल खेलने जा रहा है।

अभिषेक बच्चन ने उड़ाया मजाक-

इन दोनों खिलाड़ियों का परिचय पुराना है और दोनों ही अपने समय के दिग्गज खिलाड़ी हैं। कोहली और केन ट्वीटर के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं। अब कोहली से मुलाकात के बाद केन ने कहा, 'पिछले कुछ सालों में कुछ ट्वीट्स के बाद आखिर विराट कोहली से मुलाकात हुई। शानदार व्यक्ति और बेहतरीन खिलाड़ी।' लेकिन बात यहीं पर ही समाप्त नहीं हुई। हैरी केन की इस तस्वीर पर बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन ने विराट कोहली को ट्रोल कर दिया।

भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सरफराज अहमद ने दिया ऐसा जवाब, छूट गई सबकी हंसी

नया नहीं है कोहली का फुटबॉल प्रेम-

नया नहीं है कोहली का फुटबॉल प्रेम-

अभिषेक बच्चन ने इस ट्वीट के रिप्लाई में विराट कोहली की एक पुरानी तस्वीर निकालकर पोस्ट कर दी। इस तस्वीर में कोहली एक अन्य दिग्गज फुटबॉल क्लब चेल्सिया की जर्सी लेकर खड़े हैं। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन चेल्सिया के फैन हैं और चेल्सिया की टोटनहैम से सीधी प्रतिद्वंदता रही है। वैसे आपको बता दें कि कोहली का फुटबॉल क्लबों के लिए प्रेम नया नहीं हैं उन्होंने पिछले साल भी इंग्लैंड दौरे पर साउथहैंप्टन स्ट्राइकर डेनी लिंग्स के साथ क्लब की जर्सी में फोटो खिचवाई थी।

Story first published: Saturday, May 25, 2019, 13:38 [IST]
Other articles published on May 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+