For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा के फैन हुए नए बल्लेबाजी कोच राठौड़, कही यह बड़ी बात

नई दिल्ली। भारत के नवनियुक्त बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का मानना है कि रोहित शर्मा इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि उसे सभी तीनों प्रारूपों में खेलना चाहिए। राठौड़ ने साथ ही टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में सभी परिस्थितियों अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का समर्थन किया। सीमित ओवरों के प्रारूप में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दिग्गज क्रिकेटरों में शामिल किया जाता है लेकिन उनका टेस्ट करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच दिवसीय प्रारूप में मौका दिया और इस बार उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है।

विक्रम राठौड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच से पूर्व कहा, 'वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि उसे सभी प्रारूपों में खेलना चाहिए। सभी यह सोचते हैं। सफेद गेंद के क्रिकेट में उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में सफल नहीं हो, बशर्ते उसे पर्याप्त मौके मिलें। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करता है तो टीम के लिए काफी फायदेमंद होगा।'

और पढ़ें: IND vs SA: विराट-रबाडा मुकाबले पर डिकॉक का बड़ा बयान, जानें क्या बोले

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को स्वदेश में टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करने का मौका मिलेगा लेकिन विक्रम राठौड़ ने कहा कि इस स्टार बल्लेबाज में विदेशों में भी सफल होने की क्षमता है।

विक्रम राठौड़ ने कहा, 'फिलहाल मैं सुनिश्चित नहीं हूं कि पहले टेस्ट की अंतिम एकादश क्या होगी लेकिन अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अच्छा करता है और पारी का आगाज कर रहा है तो फिर वह क्यों नहीं।'

और पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलेंगे पंत, धवन और ये भारतीय क्रिकेटर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में 10000 से अधिक रन बनाए हैं लेकिन वह सिर्फ 27 टेस्ट खेल पाए हैं और इसमें भी उनका औसत सिर्फ 39.62 रहा है जो उनके एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के उनके 48.52 के औसत से काफी कम है।

Story first published: Tuesday, September 17, 2019, 18:57 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+