For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: विराट-रबाडा मुकाबले पर डिकॉक का बड़ा बयान, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। भारत दौरे पर पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे टी20 मैच के लिए मोहाली पहुंच गई है। इस दौरान साउथ अफ्रीका के नवनियुक्त टी20 कप्तान क्विंटन डि कॉक ने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ी बात कह दी है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस नई जिम्मेदारी का उन पर नकारात्मक असर पड़ेगा या सकारात्मक लेकिन वह इसे लेकर चिंतित नहीं हैं और न ही इसे लेकर वह कुछ सोच रहे हैं। साउथ अफ्रीकी टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए फाफ डुप्लेसिस की जगह टीम की कमान डिकॉक के हाथों में सौंपी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्विंटन डिकॉक ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो अधिक चिंतित नहीं हूं। यह मेरे करियर का नया मील का पत्थर है। मुझे अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। तय नहीं हूं कि इसका मुझ पर नकारात्मक असर पड़ेगा या सकारात्मक।'

और पढ़ें: 5253 गेंदों के बाद डाली टेस्ट करियर की पहली नो बॉल, फिर भी हुए इस लिस्ट से बाहर

डु प्लेसिस और एबी डिविलियर्स के टीम में न होने पर मेंटर की भूमिका निभाने के सवाल पर डिकॉक ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने (डुप्लेसिस और डिविलियर्स) मुझे उस तरह खेलने की काफी आजादी दी जैसे मैं खेलना चाहता हूं। मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि उनकी गैरमौजूदगी में इसमें कुछ बदलाव करूं।'

उन्होंने कहा, 'यहां तक कि उन्हें भी अपने करियर के दौरान वे चीजें करनी पड़ीं जो हम कर रहे हैं। टीम के नेतृत्व समूह में हमने इस बारे (युवाओं को निखारने पर) में बात की। अब तक यह नियंत्रण में है लेकिन युवा नेतृत्वकर्ता समूह के रूप में हम अब भी चीजों को सीख रहे हैं।'

डि कॉक ने कहा कि कुछ युवाओं को इस दौरान अधिक मौके मिल सकते हैं, जबकि कुछ को नहीं। उन्होंने कहा, 'मैं कोई संख्या नहीं बता सकता। किसी के लिए यह एक हो सकता है और किसी के लिए 10, इसलिए मैं कुछ कह नहीं सकता।'

और पढ़ें: ATP Rankings: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे सुमित नागल, लगाई 16 पायदान की छलांग

धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद यह श्रृंखला अब प्रभावी रूप से दो मैचों की रह गई है। डि कॉक ने कहा, 'यह थोड़ा नकारात्मक है। भारत के खिलाफ हम तीन मैच खेलना चाहते थे। विश्व कप की तैयारी करते हुए अलग हालात में मैच गंवा देना आदर्श स्थिति नहीं लेकिन जो है आपके सामने है।'

विराट कोहली बनाम कगिसो रबाडा के मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर डि कॉक ने कहा, 'वे दोनों अपने अपने तरीके से अच्छे खिलाड़ी हैं। यह काफी अच्छा मुकाबला होगा। वे अपने खेल के तरीके में सकारात्मक रहना चाहते हैं।'

Story first published: Tuesday, September 17, 2019, 17:31 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+