For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैं किसी चींटी को नहीं मार सकता, मेड तो बड़ी चीज है: कांबली

मुंबई। विवादों के लिए मशहूर विनोद कांबली इस बार मेड विवाद में फंस गये हैं, उनपर और उनकी पत्नी पर उन्हीं की घर की एक नौकरानी ने संगीन आरोप लगाये हैं कि विनोद कांबली और उनकी पत्नी ने उसे काफी मारा-पीटा है और उसे कमरे में तीन दिन के लिए बंद कर दिया था और काफी मानसिक प्रताड़ना दी।

मैं किसी चींटी को नहीं मार सकता, मेड तो बड़ी चीज है

नौकरानी का नाम सोनी नफायासिंह सरसाल (30) ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में कांबली और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांबली और उसकी पत्नी ने उसके साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया क्योंकि उसने दोनों से सैलरी मांग ली थी।

पत्नी एंड्रिया ने कहा कि मेड ड्रग्स लेती थी

जिसके जवाब में कांबली ने सारी बातों का खंडन करते हुए कहा कि अरे मैं एक चींटी को नहीं मार सकता हूं, किसी महिला पर क्या खाक हाथ उठाऊंगा, कांबली ने कहा कि वो किसी भी औरत पर हाथ नहीं उठा सकते हैं तो वहीं उनकी पत्नी ने कहा कि उनकी मेड सोनी ड्रग्स लेती थी, हमसे उसे इसी कारण घर से बाहर किया था तो उसने नई कहानी मढ़ दी।

पूर्व पत्नी एंड्रिया हेवित से कांबली ने दोबारा शादी रचाई ..बेटा बना बाराती

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब विनोद कांबली का नाम विवादों में आया है, वो तो विवादों के बादशाह रहे हैं इसलिए इस बार जब कांबली पर केस हुआ तो लोगों को अचरज नहीं हुआ।

आईये जानते हैं उनकी विवादित कहानियों को नीचे की स्लाइडों के जरिये...

कांबली ने दी थी गाली

कांबली ने दी थी गाली

अप्रैल में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के ट्विटर अकाउंट से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू , पाकिस्तानी क्रिकेट रमीज राजा और प्रोग्राम होस्ट गौरव कपूर को गाली दी गई थी। हालांकि बाद में कांबली ने इस बात के लिए माफी मांग ली थी और सफाई देते हुए कहा है कि उनके फोन से वो गालियां किसी औऱ ने ट्विट की थी।

शराब की लत

शराब की लत

नंबे के दशक में जब विनोद कांबली और सचिन दोनों ही टीम में थे और दौलत-शौहरत कदम चूम रही थी उस समय विनोद कांबली के कदम डगमगा गये। उन्हें शराब की ऐसी लत लगी जिसने उनके स्वर्णिम करियर को तबाह कर दिया।

निगेटिव असर कांबली के करियर पर

निगेटिव असर कांबली के करियर पर

अखबारों और टीवी में खबरें आने लगीं कि विनोद लेटनाइट पार्टियों में जाते हैं, मना करने पर टीम मेट्स से गाली-गलौज करते हैं जिसका निगेटिव असर कांबली के करियर पर पड़ा और वो टीम से बाहर हो गये।

पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में

पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में

साल 2009 में उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी एंड्रिया हेवित से तलाक ले लिया था क्योंकि ऐसी खबर थी कि विनोद और हेवित के रिश्ते बद से बदतर हो गये हैं और दोनों के बीच में मारपीट तक होने लगी है जिसके कारण हेवित ने उन्हें छोड़ दिया। दोनों को शादी से एक बेटा भी है,हालांकि साल 2014 में उन्होंने वापस एंड्रिया से ही शादी कर ली।

सचिन को बताया खुदगर्ज

सचिन को बताया खुदगर्ज

विनोद अक्सर टीवी चैनल पर कहते रहते हैं कि वो सचिन के बेस्ट फ्रेंड हैं लेकिन सचिन ने कभी नहीं कहा कि विनोद के मित्र हैं। विनोद ने सचिन को कई बार खुदगर्ज कहा और इल्जाम लगाया कि सचिन ने कभी भी उनका साथ जरूरत पड़ने पर नहीं दिया।

मैं किसी चींटी को नहीं मार सकता, मेड तो बड़ी चीज है

मैं किसी चींटी को नहीं मार सकता, मेड तो बड़ी चीज है

विनोद कांबली पर और उनकी पत्नी पर उन्हीं की घर की एक नौकरानी ने आरोप लगाया है कि विनोद कांबली और उनकी पत्नी ने उसे काफी मारा-पीटा है और उसे कमरे में बंद कर दिया था और ना ही उसे तीन दिन तक खाने को कुछ दिया। जिसके जवाब में कांबली ने सारी बातों का खंडन करते हुए कहा कि अरे मैं एक चींटी को नहीं मार सकता हूं, किसी महिला पर क्या खाक हाथ उठाऊंगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+