लेकिन कांबली की गंदी आदतों जैसे शराब पीना और देर रात तक दोस्तों संग पार्टी करने की वजह से कांबली और हेवित के रिश्तों में खटास आ गयी थी। इस बीच कांबली का क्रिकेट करियर भी खत्म हो गया था वो फिल्मों और मॉडलिंग के क्षेत्रों में अपनी किस्मत आजमा रहे थे जिसकी वजह से उनका दांपत्य जीवन ट्रैक से उतर गया और हेवित ने कांबली से तलाक ले लिया।
लेकिन हेवित से अलग होने के बाद कांबली को अपनी गलतियों का एहसास हुआ और उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश की। बेटे के कारण कांबली और हेवित लगातार मिलते रहे और जब पिछले दिनों कांबली को भरी सड़क पर दिल का दौरा पड़ा तो हेवित ही पूरे टाइम कांबली के साथ हॉस्पिटल में थीं।
जिसके बाद कांबली को एहसास हुआ कि उन दोनों का प्यार मरा नहीं आज भी जिंदा है जिसके कारण ही कांबली ने फिर से हेवित संग अपने जीवन की शुरूआत करने की बात की और हेवित ने उन्हें दोबारा से मौका दे दिया और कांबली और हेवित फिर से एक हो गये और शादी करके एक बार फिर से मियां-बीवी बन गये। कहा जा रहा है कि इस छोटे से सेलिब्रेशन में क्रिकेट और बॉलीवुड के कुछ खास ही लोग शामिल थे। यहां आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पहली पत्नी नोएला से भी उनका तलाक हो चुका था और फिर उन्होंने 2006 में एंड्रिया से शादी की थी।हेवित एक सफल मॉडल रह चुकी हैं।