For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Viral Video: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी की शादी में जमकर नाचे अफगानी खिलाड़ी, देखें वीडियो

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की ओर से खेलने वाले अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मुजीब उर रहमान शनिवार को शादी के बंधन में बंध गये हैं। मुजीब उर रहमान की शादी के कई खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं लेकिन इस बीच एक वीडियो खासा तौर पर वायरल हो रहा है जिसमें अफगानिस्तान टीम के उनके साथी खिलाड़ी डांस करते नजर आ रहे हैं। मुजीब उर रहमान ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी जिसके बाद उन्होंने इस साल शादी कर ली।

उल्लेखनीय है कि किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले मुजीब उर रहमान आईपीएल के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली बिग बैश लीग में खेलते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: IND vs AUS: सीरीज से पहले टिम पेन का मांइंड गेम शुरू, कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

अफगानिस्तान का यह हरफनमौला खिलाड़ी उम्र में अभी काफी छोटा है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। मुजीब उर रहमान ने अपनी शादी कोरोना वायरस की मार झेल रहे अपने होमटाउन में की, जहां पर महामारी के प्रकोप के बावजूद काफी लोग शामिल होते नजर आये। इस दौरान उनकी टीम के साथी खिलाड़ी मोहम्मद नबी समेत कई अफगानी क्रिकेटर भी पहुंचे जो स्थानीय गानों पर डांस करते नजर आये।

उनकी शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेलने वाले मुजीब उर रहमान के लिये आईपीएल का 13 वां सीजन कुछ खास नहीं बीता और उन्हें सिर्फ 2 ही मैचों में मौका मिल सका।

और पढ़ें: PSL 2020: सुपरओवर के रोमांच में जीती कराची किंग्स, मोहम्मद आमिर ने दिलाई फाइनल की टिकट

आपको बता दें कि मुजीब इन 2 मैचों में काफी महंगे साबित हुए। मुजीब ने इस दौरान महज 8 ओवर गेंदबाजी की और 83 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं किया। मुजीब की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस खिलाड़ी को अगले साल की नीलामी से पहले रिलीज कर सकती है।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 6:07 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+